Top Story

Today in Jabalpur: सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत युवा आज करेंगे रक्तदान

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। इसी तारतम्य में युवा मोर्चा द्वारा 27 सितंबर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इसी कड़ी में युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को दोपहर 12:30 बजे मेहंदी बाग, सदर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शहर के 155 केंद्रों में लगेंगे कोरोना के टीके: जिला प्रशासन द्वारा जिले में सौ फीसद टीकाकरण के लिए सोमवार को चौथा महाभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पूरे जिले में 372 केंद्र बनाए गए हैं जहां लोगों को टीका लगाए जाएंगे। शहर में भी टीका लगाने के लिए 155 केंद्र बने हैं। यहां भी कोरोना टीका की दोनों डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा मोबाइल वेन भी दौडेंगी जो असहाय, दिव्यांग के अलावा ऐसे लोगों को घर पहुंचकर टीका लगाएंगी जो केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं।

आज भारत बंद का आह्वान: संयुक्त किसाना मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को जबलपुर भी बंद कराया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के इस आंदोलन को लोकतांत्रिक जनता दल ने भी अपना समर्थन दिया है।

जबलपुर। गढा गोंडवाना संरक्षण संघ द्वारा 18 सितंबर को बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा बैठक शाम 5 बजे प्रतिमा स्थल आयोजित की गई है।

आज आएंगे केंद्रीय राज्‍य मंत्री : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का आगमन सोमवार की शाम 6 बजे होगा।


 from https://ift.tt/2Wdel3e https://ift.tt/3lXpVZ7