स्वरा भास्कर ने पहना उलटा कोट, ट्रोल बोले- दया कुछ तो गड़बड़ है, मुंडी पीछे हो गई
स्वरा भास्कर के सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें अक्सर पोस्ट करती हैं। इस बार उनकी लेटेस्ट तस्वीरें चर्चा में हैं। उन्होंने अपना फोटोशूट शेयर किया है। इसमें स्वरा उल्टा ब्लेजर पहने दिख रही हैं। उनके इस एक्सपेरिमेंट की लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। कुछ लोगों ने उनकी तुलना रणवीर सिंह से भी की है।
लोग बोले कुछ तो गड़बड़ है दया
स्वरा ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, लोग कहते हैं, जब आप पावरफुल होते हैं तो आप जो चाहें कर सकते हैं... हमने फिर भी कर ही लिया! जैसे ब्लेजर को ड्रेस में बदलना। स्वरा की तस्वीरों पर एक यूजर का कॉमेंट है, एक पकिया जल्दी आ, इसकी मुंडी अलटी-पलटी हो गई है। एक और कॉमेंट है कुछ तो गड़बड़ है दया, डिजाइनर सटकेला है, बदलो उसे। एक कॉमेंट है, लगता है इस पर रणवीर सिंह का नशा चढ़ गया है, कोट तो सीधा कर लेती। कुछ लोगों ने स्वरा के लुक की तारीफ भी की है। एक ने लिखा है, आज बड़े सोणे लग रे हो आप।