Top Story

'मेरी उम्र पर तंज नहीं, आइए रेस लगाते हैं'- बुजुर्ग कमलनाथ ने दी सीएम शिवराज को चुनौती

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ () ने मौजूदा () को खुली चुनौती दी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री को उनकी स्वास्थ्य की बड़ी चिंता है। शिवराज जैसी रेस लगाएं, वे तैयार हैं। गांधी जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा कि वे पोस्ट कोविड चेकअप के लिए गए तो उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। उन्हें निमोनिया भी हो गया था। इस बीच मुख्यमंत्री कहने लगे कि कमलनाथ अब बुजुर्ग () हो गए हैं। मैं शिवराज को चुनौती देता हूं कि वे मेरे साथ दौड़ लगा लें। कमलनाथ जब राज्य से बाहर थे, तब शिवराज ने एक सभा को संबोधित करते हुए उनकी उम्र पर तंज कसा था। शिवराज ने उन्हें बीमार भी बताया था। कमलनाथ ने गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें इसका जवाब दे दिया। कमलनाथ ने उपचुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी जमीनी सर्वे के आधार पर जिताऊ व्यक्ति को टिकट देगी। इसमें आपसी विचार-विमर्श की भी बड़ी भूमिका होगी। इसके कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस पार्टी ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से नितेंद्र सिंह राठौर को उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि शिवराज झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज भी झूठी घोषणाएं करने और आश्वासन देने से बाज नहीं आ रहे। शिलालेख का पत्थर मिलते ही वे उसे कहीं भी लगाने को तैयार हो जाते हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2ZM81kF
via IFTTT