Top Story

Gwalior Parking News: त्योहार पर बाड़े पर चारपहिया वाहनों की पार्किंग बड़ी समस्या


Gwalior Parking News: महाराज बाड़े पर खरीदारी करने के लिए चारपहिया वाहन से आएं तो उसे कहां पर खड़ी करें? यह सवाल हर किसी के जहन में है, लेकिन इसका जवाब फिलहाल जिले के अधिकारियों के पास नहीं है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी अनाधिकृत रूप से स्वीकार कर रहे हैं कि चारपहिया वाहनों की पार्किंग की कोई व्यवस्था फिलहाल उनके पास नहीं है। अस्थाई पार्किंग के लिए भी कोई स्थान नजर नहीं आ रहा है। त्योहार में यह बड़ी समस्या जिला प्रशासन व पुलिस के सामने है।


 
दोपहिया वाहनों के लिए गोरखी के अलावा टाउन हाल के सामने पेड पार्किंग तय कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया है। चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान तलाशने की कवायद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी गुरुवार से करेंगे। शहर के अलावा आसपास के जिलोें से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए महाराज बाड़े आते हैं। दीपावली के अवसर पर प्रतिदिन 25 से 30 हजार लोग सुबह से रात तक यहां पहुंचते हैं।


पहले चारपहिया वाहन गोरखी परिसर में खड़े किए जाते थे-

इससे पहले दीपावली व अन्य त्योहारों पर गोरखी में चारपहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था की जाती थी। कुछ वाहन विक्टोरिया भवन के सामने खड़े हो जाते थे और दोपहिया वाहन गोरखी गेट के सामने खड़े करने की व्यवस्था थी, जो पहले भी नाकाफी थी। जिससे जाम की स्थिति निर्मित रहती थी। गोरखी में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण का कार्य चलने के कारण अब वहां कोई व्यवस्था नहीं है।



यहां भी होते हैं चार पहिया वाहन पार्क-

1- दौलतगंज में नागदेवता मंदिर के पास चारपहिया वाहन पार्क करने की व्यवस्था है। यहां केवल दो दर्जन वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

2 नाथ ट्रेडर्स के सामने रिक्त जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था है। यहां भी केवल 15 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

-कोतवाली के आसपास भी केवल एक से डेढ़ दर्जन वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

 

अस्थाई पार्किंग के लिए यह हैं स्थान-

1- गोरखी स्काउट के पीछे सड़क किनारे धनतेरस पर वाहन पार्क किए जाते थे।

2- सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में 10 से 15 चारपहिया वाहन खड़े किए जा सकते थे।

3 -छत्री मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन अब यहां मिनी स्टेेडियम तैयार हो गया। अस्थाई पार्किंग का यह विकल्प समाप्त हो गया है।


बाड़े के आसपास मल्टीलेवल पार्किंग

1- कंपू पर मल्टीलेवल पार्किंग तैयार है, लेकिन अभी शुरू नहीं हुई है। यहां से बाड़ा एक किलोमीटर दूर है। यहां गाड़ी पार्क कर लोग खरीदारी के लिए ई- रिक्श्ाा व टैक्सी से जा सकते हैं।

2- राजपायगा रोड पर मल्टीलेवल पार्किंग तैयार है। फिलहाल गाड़ी पार्क करने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां से बाड़े की दूरी डेढ़ किलोमीटर है।


3- जिला कोर्ट के पास मल्टीलेवल पार्किंग तैयार है। यहां से बाड़े की दूरी दो किलोमीटर है।


दोपहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था-

1- बाड़े पर दोपहिया वाहन की पेड पार्किंग गोरखी गेट के पास है। यहां करीब 400 दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैंं।

2- पहली बार टाउन हाल के आसपास दोपहिया वाहन पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। यहां करीब एक हजार दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं।


पार्किंग के विकल्प तलाशने होंगे-

महाराज बाड़े के आसपास सराफा बाजार, दौलतगंज, टोपी बाजार, दही मंडी, नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, गांधी मार्केट, माधवगंज हैं। बाड़े पर फुटपाथी दुकानदार अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए आते हैं। चार पहिया वाहनों की पार्किंग की बड़ी समस्या है। अभी तय ही नहीं है कि बाड़े पर खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग चारपहिया वाहन पार्क कर सुकून के साथ खरीदारी कर सकें, जबकि नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रही हैं। जिला प्रशासन व पुलिस को चारपहिया वाहन पार्किंग के लिए विकल्प 24 घंटे में तलाशने होंगे। अन्यथा बाड़ा जाम हो जाएगा।


अस्थाई विकल्प तलाश रहे हैं-

वरिष्ठ अधिकारियों से फोरव्हीलर पार्किंग का स्थान तय करने के लिए चर्चा हुई है। जल्दी ही इस पर निर्णय किया जाएगा। दोपहिया वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था टाउन हाल के पास की गई हैं।



https://ift.tt/3oBop1S https://ift.tt/2YiDtGX