Top Story

Gwalior RTO News: टीसी ने पूछा जब अभियान चलते हैं तभी कार्रवाई क्यों, खुद से क्यों नहीं जाते, अब ऐसा नहीं चलेगा

 

Gwalior RTO News: परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि ओवर लोडिंग, तेज गति वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए जाते हैं, तभी कार्रवाई की जाती है। खुद से कार्रवाई के लिए सड़कों पर क्यों नहीं जाते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। समय-समय पर कार्रवाई होती रहना चाहिए। बैठक में सीएम हेल्प लाइन, स्पीड गवर्नर, रिफ्लेक्टर टेप, ग्रामीण परिवहन सेवा, ई बस सेवा, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।


आयुक्त ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत तौर पर बात करें और उन्हें संतुष्ट करके शिकायतें बंद कराएं। उन्होंने अधिकारियों को समझाइश देते हुए कहा कि कार्यालय समय पर पहुंचें और लोगों की समस्याएं सुनें। लोगों की जो समस्या हैं, उनका निराकरण करें। बैठक में सीएम हेल्पलाइन निराकरण और कोरोनाकाल में अस्पतालों में आाक्सीजन टैंकर पहुंचाने में अच्छा काम करने वाले 200 से अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र दिए गए। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन अरविंद सक्सेना, संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रशासन अनूप सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त वित्त एलएन सुमन, संभागीय उप परिवहन आयुक्त एके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


 https://ift.tt/3iKJkf9 https://ift.tt/2YiDtGX