Top Story

Gwalior Weather Report: शहर में गुलाबी सर्दी की दस्तक, रात हुई ठंडी, जानें कैसा रहेगा माैसम

 

Gwalior: उत्तरी हवा चलने से रात में मौसम में ठंडक आना शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान 19.6 डिसे पर आने से रात में गुलाबी ठंड की शुरूआत होने लगी है। गुरुवार को सुबह गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। ओस का गिरना भी शुरू हो गया है, लेकिन दिन में गर्मी का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार को भी दिन का तापमान 35 से 36 डिसे के बीच रिकार्ड हो सकता है। सूरज की तल्खी से दोपहर में गर्मी ने बेहाल रहेंगे। सूर्य अस्त के बाद राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग के दिन में गर्मी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने 16 से 17 अक्टूबर के बीच बादल छाने के साथ-साथ बौछारें गिरने के आसार जताए हैं।

प्रदेश से मानसून विदा होने के बाद अब हवा का रुख बदलने लगा है। दो दिन से हवा का रुख बदला हुआ है। यह हवा उत्तर से पश्चिम हो गई है। 2 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही है। यह हवा जम्मू कश्मीर से ठंडक लेकर आ रही है। इस कारण दिन के तापमान में करीब 1.7 डिसे की गिरावट आ चुकी है। जिससे गर्मी में हल्की कमी आई है, लेकिन तापमान 30 से 32 डिसे के बीच आने पर ही गर्मी से राहत मिलेगी। रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। सुबह के वक्त कूलर व एसी बंद करना पड़ रहा है। पंखे की हवा में ही ठंडक का अहसास होने लगा है।

15 तक जारी रहेगी गर्मी, बादल छाने से गिरेगा तापमानः 15 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आ रहा कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बदलाव आएगा। हवा में नमी आने से 15 अक्टूबर की रात से बादल छाने शुरू हो जाएंगे। 16 से 17 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। इससे हवा में नमी आएगी। दिन के तापमान में गिरावट आएगा। रात में बढ़ोतरी हो सकती है। 20 अक्टूबर के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।


https://ift.tt/3DTRnP5 https://ift.tt/2YiDtGX