Hindu Dharma Sena: मुगलों ने तलवार और अंग्रेजों ने मनमाना कानून बनाकर देश पर राज किया

जबलपुर, मुगलों ने तलवार से और अंग्रेजों ने कानून से सनातन संस्कृति वाले भारत देश पर राज किया। अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया संविधान उनकी स्वयं की सुविधा के लिए था, इसी कानून से भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को फांसी हुई , वीर सावरकर को काला पानी की सजा मिली और ज्ञात इतिहास में किसी अंग्रेज पर यह संविधान लागू नहीं हुआl वर्तमान में संविधान कुल 20 फीसद ही बचा हुआ है , यदि इसे ही पूरी तरह लागू कर दिया जाए तो सनातन संस्कृति वापस आ जाएगीl
यह सारगर्भित उदगार स्थानीय मानस भवन में हिंदू धर्म सेना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामाजिक जन जागरण व्याख्यानमाला में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने व्यक्त किए। उन्होंने लव जिहाद पर कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों से लव जिहाद हो रहा है जबकि भारत में बहु संख्यको से लव जिहाद हो रहा है। अश्विनी उपाध्याय ने अपना इंडियन पेनल कोर्ट आईपीसी को बनाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि जब देश में सैटेलाइट बन सकता है कोरोनावायरस की वैक्सीन बन सकती है तो देश में 500 लॉ कॉलेज हैं।
ऐसी परिस्थिति में भारत का स्वयं का संविधान होना चाहिए। भारत के सारे अंग्रेजी कानूनों को बदला जाना चाहिए। हिंदू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। मंच पर हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचपी सिंह, विधायक अशोक रोहाणी , हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष रमन सिंह ,जिला बार के अध्यक्ष सुधीर नायक, महाकौशल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पंडित अनिल तिवारी,अधिवक्ता ब्रह्मानंद हरे, चंडी वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष लता सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कवि शशिकांत यादव एवं दीपक पचाौरी ने किया।
https://ift.tt/3Axd1q5 https://ift.tt/3lXpVZ7