Top Story

Indore Airport: अमृतसर से आई उड़ान, प्रबंधन को सूचना नहीं देने पर एयर इंडिया को पत्र




Indore Airport:  एयर इंडिया द्वारा शनिवार से अमृतसर के लिए शुरू की गई साप्ताहिक उड़ान रविवार को अमृतसर से आकर मुंबई के लिए रवाना हुई। इधर एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस मामले में एयर इंडिया को नोटिस दिया है। उनका कहना है कि इस उड़ान की कोई अधिकृत सूचना नहीं दी गई थी। आगे ऐसा फिर न हो इसका ध्यान रखा जाए।


प्रबंधन के अनुसार यह उड़ान इंदौर आएगी इसकी जानकारी नहीं थी। यहां से विमान आगे जाना था। जिसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन भी होना था। खुद एयर इंडिया के अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें भी मुख्यालय से जानकारी नहीं मिली थी। मामले में दिल्ली स्थित मुख्यालय से ही जानकारी नहीं दी गई। जिससे सारी परेशानी हो गई थी। इसके अलावा उड़ान की सूचना एजेंटों को नहीं दी गई। उन्हें भी उड़ान सीधे सिस्टम पर दिख रही थी। जिससे उड़ान में कम यात्री सवार हो सके थे।



from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3a1PhiS