Top Story

Indore Mandi News: प्याज के दामों में जोरदार तेजी, 2800 रुपये तक बिका



Indore Mandi News: मप्र में बीते दिनों की बारिश और महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक क्षेत्रों में हाल ही में बने बाढ़ के हालातों के कारण प्याज के दामों में तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। शुक्रवार को इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक मंडी में प्याज के दाम 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक उछल गए। सुपर प्याज का लाट ऊपर में 2800 रुपये तक बिक गया। प्याज की कुल आवक करीब 50 हजार बोरी रही। एवरेज और सामान्य क्वालिटी के प्याज के भाव में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। प्याज में मांग भी अच्छी बनी हुई है।


व्यापारियों के अनुसार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर प्याज की फसल को नुकसान होने की खबर है। इसके कारण प्याज के भाव में तेजी का रुख है। महाराष्ट्र की ओर से 60 प्रतिशत प्याज को नुकसान होने या खराब होने की खबरें आ रही हैं।


मोटे तौर पर भी देखा जाए तो 40 से 50 प्रतिशत तक भी फसल प्रभावित हुई तो आने वाले दिनों मेें दाम तेजी से ऊपर जा सकते हैं। देखा जा रहा है कि प्याज के दामों मेें तेजी के बावजूद अभी लेवालों की मांग है। जबकि कई किसान अब फिर से माल रोकने में लगे हुए हैं। आलू के दामों में सुधार दिखा। आलू की आवक करीब आठ हजार बोरी रही। लहसुन के दाम स्थिर हैं। आवक पांच से छह हजार बोरी है।


प्याज सुपर 2400 से 2700, एवरेज 2100 से 2400, गोल्टा 2000 से 2200, गोल्टी 1600 से 1800, आलू चिप्स ज्योति 800 से 1000, राशन 600 से 700, गुल्ला 400-500, लहसुन ऊंटी सुपर बोल्ड 5000 से 5500, बोल्ड 4000 से 4500, एवरेज 3200 से 3500 रुपये क्विंटल बिका।


from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/2WD0Yty