Indore Mandi News: त्योहारी मांग का दबाव बढ़ने से चना, मसूर और मूंग में सुधार, उड़द में मंदी

Indore Mandi News: लगातार दो दिन बंद रहने के बाद सोमवार को मंडी खुलते ही दलहन की जोरदार आवक की उम्मीद थी। हालांकि आवक अपेक्षानुरूप नहीं रही। जबकि त्योहारों की वजह से दालों में उपभोक्ता मांग देखते हुए खरीदी शुरू हो चुकी है। ग्राहकी का दबाव बनने से सोमवार को चने के दामों में सुधार दिखा। त्योहारी मौसम में बेसन की मांग भी बढ़ेगी लिहाजा चने में मिलों की खरीदी भी दिख रही है। इंदौर मंडी में चने की आवक मांग की तुलना में कम होने से भाव में तेजी रही। जबकि दामों से निराश होकर स्टाकिस्ट अभी माल नहीं निकाल रहे हैं।
बीते महीनों में स्टाक लिमिट लगने से पहले स्टाकिस्टों ने चने का भारी स्टाक जमा कर लिया था। पूरे बाजार को तेजी की उम्मीद थी और माना जा रहा था कि दीपावली के पहले चना 7000 तक पहुंच सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और वायदा पर नियंत्रण ने बाजार को तोड़ दिया। सोमवार को वायदा की नरमी ने कारोबारियों को निराश कर दिया।
दलहन के दाम- चना कांटा 5375 से 5400, विशाल चना 5100 से 5250, मसूर 7350-7400, तुवर महाराष्ट्र सफेद 6700 से 6800, तुवर कर्नाटक 6900 से 7000, तुवर निमाड़ी 5500 से 6400, मूंग बेस्ट 6800 से 7100, एवरेज 6100 से 6500, उड़द बेस्ट बोल्ड 7000 से 7200, नया उड़द 5000 से 6000, मीडियम 5500 से 6500 रुपये क्विंटल।
दालों के दाम- चना दाल 6050 से 6250, मीडियम 6350 से 6450, बोल्ड 6550 से 6650, मसूर दाल मीडियम 8250 से 8450, बोल्ड 8550 से 8650, तुवर दाल सवा नंबर 8500 से 8600, फूल 8700 से 8800, बेस्ट तुवर दाल 8900 से 9100, नई तुवर तुवर दाल 9200 से 9600, मूंग दाल मीडियम 7750 से 7850, बोल्ड 7950 से 8050, मूंग मोगर 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, उड़द दाल मीडियम 9100 से 9200, बोल्ड 9300 से 9400, उड़द मोगर 9900 से 10100, बोल्ड 10200 से 10400 रुपये।
काबुली चना कंटेनर भाव
काबुली चना (42-44) 9550, (44-46) 9400, (58-60) 9200, (60-62) 9100 रुपये।
इंदौर चावल भाव
इंदौर। दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6500, बासमती सेला 5000 से 7000, मोगरा 3500 से 5500, दुबराज 3500 से 4000, कालीमूंछ डिनरकिंग 7000, राजभोग 6000, परमल 2500 से 2650, हंसा सेला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 3400 से 3900 रुपये क्विंटल बिका।