Jabalpur Weather News: उधर मानूसन की हुई विदाई, इधर पारे ने बढ़त बनाई

जबलपुर, उधर मानसून की विदाई क्या हुई इधर पारे ने छलांग लगानी शुरू कर दी है। बारिश का दौर समाप्त होते ही दिन के साथ ही रात का तापमान बढ़ने लगा है। दिन का तापमान जहां सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 34 डिग्री तक जा पहुंचा है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़त के साथ 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन तापमान ऐसा ही रहेगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा सकेगी।
उमस भरी गर्मी कर रही बेहाल: बहरहाल सुबह से सूजर की धूप में तपन का अहसास होने लगा है। वातावरण में उमस बढ़ने से लोग बेचैन हो रहे हैं। बिना पंखे, कूलर के एक पल भी रहना मुश्किल हो रहा था। क्वांर की तेज धूप लोगाें को झुलसाने आमादा है। हालांकि मौसम विभाग ने कम दबाव के असर को देखते हुए बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई हैं