Top Story

Jabalpur Weather Update: दिन में उमस, रात को हल्की ठंड का अहसास




जबलपुर, सूरज के तीखे तेवर दिन में भले ही लोगों का पसीना छुड़ा रहे हैं। लेकिन रात में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। पिछले पांच दिन में रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री तक कम हो गया है। जैसे-जैसे रात गहराती है धीरे-धीरे ठंड का अहसास तेज होता जाता है। अक्टूबर माह के प्रथम पखवाड़े में जिस तरह तापमान में कमी आ रही है उसे देखते हुए मौसम विभाग का अनुमान है कि शरद पूर्णिमा तक तापमान और नीचे जा सकता है।

चुभ रही दिन की धूप: फिलहाल रात का तापमान कम होने से रात में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। लेकिन दिन की तीखी धूप लोगाें को अब भी चुभ रही है। सुबह से सूरज के तेवर इतने तेज होते हैं कि लोग धूप और उमस भरी गर्मी से बेचैन हो उठते हैं। हालांकि रात में तापमान कम होने से आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री को पार कर 34.5 डिग्री पर िस्थर हो गया है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 24 से घटकर 20 डिग्री पर आ गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


उत्तरी हवा का इंतजार: मौसम विभाग की माने तो हवा को रुख अभी पश्चिमी है। तीन से चार किमी की रफ्तार से पश्चिम हवा चलने के कारण वातावरण में गरमाहट का अहसास बना हुआ है। लेकिन जब हवा की दिशा उत्तरी होगी तब वातावरण में ठंड घुलने लगेगी।

तापमान

अधिकतम- 34.5

न्यूनतम - 20.5


https://ift.tt/3ap4w5E https://ift.tt/3lXpVZ7