Top Story

Navratri 2021 Indore News: एक हजार साल पुराने इंदौर के बिजासन माता मंदिर में नौ स्वरूपों के होते दर्शन



Navratri 2021, इंदौर,  शहर के प्राचीन बिजासन मंदिर में माता के नौ स्वरूपों के दर्शन होते हैं। कोरोना के चलते नवरात्र में चलित दर्शन की व्यवस्था की गई है। हर दिन माता का मनोहारी श्रृंगार किया जा रहा है। इस बार मेले और भजन संध्या का आयोजन नहीं होगा।


इतिहास
बिजासन माता मंदिर का इतिहास एक हजार साल से ज्यादा पुराना बताया जाता है। मंदिर का जीर्णोद्धार होलकर शासकों ने 1760 में किया था। किसी जमाने में यहां काले हिरणों का जंगल था। उस समय तंत्र-मंत्र साधना के लिए साधक आते थे। यह किवंदती भी प्रचलित है कि आल्हा-उदल ने भी मांडू के राजा को हराने के लिए माता से मन्नात मांगी थी।


यह भी है खास

- बिजासन माता मंदिर एरोड्रम रोड पर स्थित है। रेलवे स्टेशन से करीब 9.8 किलोमीटर दूर मंदिर में पहुंचने के लिए करीब 22 मिनिट तक का समय लगता है।

- बिजासन माता को सौभाग्य और पुत्रदायिनी माना जाता है। इसके चलते विवाह के बाद यहां प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के नवयुगल माता के दर्शन और पूजन लिए आते हैं।

- पहले साधरण मिट्टी, पत्थर के चबूतरे पर विराजमान माता के नौ स्वरूपों के लिए तत्कालीन होलकर शासक ने मराठा शैली में मंदिर का निर्माण कार्य कराया था। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विकास कार्य किए गए।
- चैत्र और शारदीय नवरात्र में मंदिर में मेला लगता था जो कोरोना के चलते नहीं लगा है। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार दस दिनी मेले के दौरान तीन लाख लोग दर्शन के लिए आते हैं।


हर दिन माता का श्रृंगार

शहर के प्राचीन बिजासन माता मंदिर की ख्याती देशभर में है। नवरात्र में कोरोना प्रोटोकाल के साथ यज्ञ हवन के आयोजन के साथ हर दिन मनोहारी श्रृंगार किया जा रहा है। भक्तों के लिए चलित दर्शन की व्यवस्था की गई है।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3oLFSochttps://ift.tt/3oLFSoc