Top Story

Sharad Purnima 2021: आज चंद्रदेव करेंगे अमृत वर्षा, मंदिराें में हाेगा खीर का वितरण


आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में शरद पूर्णिमा आज मनाई जाएगी। वहीं 20 अक्टूबर को भक्त पूर्णिमा व्रत कर सकेंगे। शरद पूर्णिमा के महापर्व पर चंद्रदेव 16 कलाओं से संपूर्ण होकर अमृत की वर्षा करेंगे। इस दिन चावल की खीर खाने का विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि का आरंभ मंगलवार को शाम सात बजकर तीन मिनट से होगा। यह तिथि दूसरे दिन यानी बुधवार को रात आठ बजकर 26 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही पूर्णिमा व्रत एवं कार्तिक स्नान भी शुरू हो जाएगा। शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में खीर का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सुबह से मंदिराें में तैयारियां शुरू हाे चुकी है। मान्यता है खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने से उसे अमृतत्व की प्राप्ति होती है। इस खीर को खाने से उन जातकों का चंद्रमा मजबूत होता है, जिनका कमजोर है।

शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहते हैं: शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहते हैं। कहा जाता है पूर्णिमा की रात भगवान कृष्ण राधा रानी और गापियों के संग महारास रचाते हैं। पुराणों के अनुसार जब वृंदावन में भगवान कृष्ण महारास रचा रहे थे तो चंद्रदेव आसमान से सब देख रहे थे। वे इतने भाव-विभोर हुए कि उन्होंने अपनी पृथ्वी पर अमृत की वर्षा आरंभ कर दी। मान्यता है जब वर्षा ऋतु अंतिम समय पर होती है तब शरद ऋतु अपने बाल्यकाल में होती है। इसके अलावा हेमंत ऋतु आरंभ हो चुकी होती है। इसी पूर्णिमा से कार्तिक स्नान प्रारंभ हो जाता है।

https://ift.tt/3G2klxK https://ift.tt/2YiDtGX