Top Story

Today in Bhopal: भोपाल शहर में 03 अक्‍टूबर को क्‍या हैं खास कार्यक्रम, कहां-कहां होगी बिजली कटौती, जानिए यहां



Today In Bhopal :  शहर में अब रचनात्मक तथा व्यावसायिक गतिविधियां फिर से होने लगी हैं। लोग भी घूमने हेतु बाहर निकल रहे हैं। हालांकि आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। अब भी भोपाल में कोरोना के रोज 02-03 नए मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में सलाह यही है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर चलें। आप कहीं भी जाएं, कोरोना गाइडलाइन का हरसंभव पालन करें। यहां हम आपको रविवार 03 अक्‍टूबर को शहर में होने वाले चुनिंदा कार्यक्रमों के बारे में बता रहे हैं। इससे आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी हो सकती है।

धार्मिक अनुष्‍ठान एवं प्रवचन : कोलार के दानिशकुंज जिनालय में मुनि संस्कार सागर के प्रवचन व धार्मिक आयोजन सुबह आठ बजे से शुरू होंगे होंगे। करोंद के चंदन नगर जिनालय में मुनिसंघ के सानिध्य में श्री सिद्धचक्र के तहत धार्मिक आयोजन सुबह 8:30 बजे से।


चित्र प्रदर्शनी : भारत भवन की रंगदर्शिनी दीर्घा में भावना चौधरी चंद्रा के चित्रकृतियों की एकल प्रदर्शनी लगाई गई है। समकालीन कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी श्रृंखला 'रूपाभ' के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है। आज इस प्रदर्शनी का अंतिम दिन है।


चंदेरी उत्‍सव- मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से जीटीबी कांप्लेक्स स्थित मृगनयनी एंपोरियम में चंदेरी उत्सव चल रहा है। यहां प्रदर्शित साड़ियों में चंदेरी के बादल महल और खजुराहो की स्थापत्य कला को भी उकेरा गया है। आप सुबह 10 बजे से रात आठ बजे इस चंदेरी साड़ियों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।


सम्मान समारोह : मायाराम सुरजन भवन में हिंदी साहित्य सम्मेलन का वार्षिक अलंकरण और सम्मान समारोह शाम 4 बजे से।

माह का प्रादर्श : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत गुजरात का पारंपरिक चरखा 'रोटियो' का प्रदर्शन किया गया है। दर्शक इसे सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे देख सकते हैं।


बिजली कटौती - आज शहर के प्रगति नगर, अशोका गार्डन 24 शेड औद्योगिक क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक नौ घंटे बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में होलीफेथ चर्च, खेजड़ा, भानपुर, कोलुआ, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र, दामखेड़ा, सौभाग्य नगर, ग्रीन वैली, कोलुआ गांव एच व आई सेक्टर क्षेत्रों की बिजली भी बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में 220 केवी की लाइनों के तार बदले जाने हैं।


 वहीं कैची छोला, गणेश मंदिर, जैन मंदिर, कोहेफिजा, रिगालिया रॉयल अपार्टमेंट, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक छह घंटे तक, एलआईजी, एमआईजी र्क्वाटर क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और लक्ष्मीपति, सिद्वि विनायक, एसआरजी फेस-एक व दो क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उपकरणों के सुधार कार्य के लिए बिजली बंद की जाएगी।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : bhopal https://ift.tt/2ZROTBX