Today in Bhopal: भोपाल शहर में 05 अक्टूबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, कहां-कहां होगी बिजली कटौती, जानिए यहां

Today in Bhopal: भोपाल अनलॉक का दायरा बढ़ने के साथ ही शहर में रचनात्मक और व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू होने लगीं हंै। पंजाबी साहित्य अकादमी में दाता बंदी छोड़ दिवस पर गुरु हरगोविंद साहिब के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है। इसी प्रकार शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर सैन्य फिल्म 'ऑफ विंग्स एंड माउंटेन 1969" का प्रदर्शन शाम पांच बजे से किया जाएगा।
प्रवचन: चंदन नगर जिनालय में मुनि संभव सागर प्रवचन व धार्मिक आयोजन सुबह आठ बजे होंगे।वन्यप्राणी सप्ताह वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सुबह 6.30 बजे से महिलाओं के लिए पक्षी दर्शन शिविर।
चंदेरी उत्सव: मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से जीटीबी कांप्लेक्स स्थित मृगनयनी एंपोरियम में चंदेरी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 10 अक्टूबर तक उत्सव रोजाना सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा।
शिविर: महाराणा प्रताप भवन चार इमली में सुबह 10:30 बजे से निश्शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।
प्रदर्शनी: मप्र जनजातीय संग्रहालय की प्रदर्शनी दीर्घा में गोंड समुदाय के युवा चित्रकार कौशल प्रसाद तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।
भागवत कथा: गोविंदपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में दोपहर तीन बजेपंडित जितेंद्र भार्गव श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की जीवन का प्रसंग सुनाएंगे।
माह का प्रादर्श: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत गुजरात का परंपपरिक चरखा रोटियो का प्रदर्शन किया गया है। दर्शक इसे सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे देख सकते हैं।
आज शाहपुरा ए व बी सेक्टर में छह घंंटे बंद रहेगी बिजली
शहर के शाहपुरा ए व बी सेक्टर में मंगलवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक छह घ्ांटे बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में संजय नगर, राम नगर, मोलाना आजाद कॉलोनी, गुरूद्वारा, ब्राईट कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, मनीषा मार्केट, अमलतास कॉलोनी, देवकी नगर, करोंद, बैसरिया रोड, गैस राहत कॉलोनी, विवेकानंद नगर, रजीव नगर, हर्षवर्धन नगर, पंचशील नगर, मद्रासी बस्ती, राहुल नगर क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।
वहीं सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक छान, मक्सी, रापड़िया, बागली गांव, बर्रई गांव, झगरिया गांव, अमझरा, कस्तूरी होम्स, मेकर रेगालिया, कस्तूरी विहार और सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक मंदाकिनी कॉलोनी, यूनियन बैंक, खादिम चौराहा क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद करके सुधार कार्य किए जाएंगे। तय समय से पहले बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिशें की जाएंगी।