Today in Bhopal: भोपाल शहर में 07 अक्टूबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, कहां-कहां होगी बिजली कटौती, जानिए यहां

Today In Bhopal :शहर में अब तमाम गतिविधियां फिर से होने लगी हैं। लोग भी घूमने हेतु बाहर निकल रहे हैं। हालांकि आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। अब भी भोपाल में कोरोना के रोज 02-03 नए मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में हमारी सलाह यही है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर चलें। आप कहीं भी जाएं, कोरोना गाइडलाइन का हरसंभव पालन करें। यहां हम आपको गुरुवार 07 अक्टूबर को शहर में होने वाले चुनिंदा कार्यक्रमों के बारे में बता रहे हैं। इससे आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी हो सकती है।
धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन : करोंद के चंदन नगर जिनालय में मुनि संभव सागर के प्रवचन व धार्मिक अनुष्ठान सुबह आठ बजे से।
वन्यप्राणी सप्ताह : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सुबह 11 बजे से वन्यप्राणी सप्ताह का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह।
भागवत कथा : गोविंदपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में दोपहर तीन बजे पंडित जितेंद्र भार्गव श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की जीवन का प्रसंग सुनाएंगे।
चित्र प्रदर्शनी : भारत भवन की रंगदर्शनी दीर्घा में मुकेश रजक के चित्रों की एकल प्रदर्शनी। रूपाभ प्रदर्शनी श्रृंखला के अंतर्गत इसमें 77 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। चित्रों को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक देख सकते हैं। इसके अलावा मप्र जनजातीय संग्रहालय की प्रदर्शनी दीर्घा में गोंड समुदाय के युवा चित्रकार कौशल प्रसाद तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।
चंदेरी उत्सव- जीटीबी कांप्लेक्स स्थित मृगनयनी एंपोरियम में मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से चंदेरी उत्सव चल रहा है। यहां प्रदर्शित साड़ियों में चंदेरी के बादल महल और खजुराहो की स्थापत्य कला को भी उकेरा गया है। आप सुबह 10 बजे से रात आठ बजे इस चंदेरी साड़ियों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।
माह का प्रादर्श : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत गुजरात का पारंपरिक चरखा 'रोटियो' का प्रदर्शन किया गया है। इसे सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे तक देखा जा सकता है।
बिजली कटौती - आज शाहपुरा थाना और अहीरपुरा समेत कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक छह घंटे बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में स्लाटर हाउस, सेंटर वाइंट, अमीन मार्केट, रविदास कालोनी, दुग्ध डेयरी, काजी हाउस, बाबा फरीद गली, चिखलोद रोड, पुराना यूनानी सफाखाना, आम वाली मस्जिद, बड़वाली मस्जिद, बापू कॉलोनी, अमीर दाल मील, कुम्हारपुरा, पल्लासाब की गली, इंडस एम्पायर, शुभालय, फारच्यून प्राइड, महाकाली जी-एक, त्रिलंगा, ईंडन एंड एलाइट, आनंद नगर चौराहा, अजंता कांप्लेक्स, शंकर गार्डन, राजीव गांधी कालोनी, न्यू मंडी क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में बिजली तारों व उपकरणों का सुधार किया जाएगा।
from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : bhopal https://ift.tt/3FhpLEO