Today In Indore: इंदौर शहर में ये खास कार्यक्रम, पढ़कर बनाए अपने दिन का प्लान

Today In Indore। शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए है। इस खबर में 7 अक्टूबर को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
- जयशिव राम भक्त हनुमान मंडल का रामायण पाठ शिव मंदिर गुमाश्तानगर में सुबह 7.45 बजे से होगा।
- पूर्व मुख्यमंत्री मिश्रीलाल गंगवाल की जंयती पर रामचंद्रनगर स्थित प्रतिमा पर माल्यर्पण सुबह 8.30 बजे होगा।
- उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषि महाराज के प्रवचन महावीरबाग एरोड्रम रोड पर सुबह 9 बजे से होंगे।
- माहेश्वरी समाज जिला इंदौर का असाध्य रोग उपचार शिविर खंडेलवाल धर्मशाला लोहारपट्टी पर सुबह 9.30 बजे से होगा।
- वैश्य संगठनों द्वारा अग्रसेन चौराहा स्थित अग्रसेन प्रतिमा पर पूजन और माल्यर्पण सुबह 10 बजे होगा।
- वन्यजीवन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्पर्धा के विजेताओं के नामों की घोषणा कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में सुबह 11 बजे होगी।
- गीता भवन ट्रस्ट के तत्वावधान में रामायण पाठ गीता भवन मनोरमागंज में सुबह 11 बजे से होगा।
- काली मंदिर खजराना में नवरात्र पूजन दोपहर 12 से 2 बजे तक और यज्ञ में आहुतिया दोपहर 2 से 4 बजे तक अर्पित की जाएगी।
- अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर माल्यर्पण गीता भवन में दोपहर 1 बजे होगा।
- मस्त बजरंग परिवार द्वारा पंचकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ मस्त बजरंग मंदिर रामबाग पर दोपहर 2 बजे से होगा।