Top Story

Today In Indore: इंदौर शहर में ये खास कार्यक्रम, पढ़कर बनाए अपने दिन का प्लान



इंदौर,   शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए है। इस खबर में 11 अक्टूबर को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

- जयशिव राम भक्त हनुमान मंडल का रामायण पाठ शिव मंदिर गुमाश्तानगर में सुबह 7.45 बजे से होगा।

-शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित लक्षमी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नाम जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे निकलेगी।

- वैष्णवधाम जागृति महिला मंडल द्वारा बिचौला मर्दाना स्थित वैष्णवधाम पर विश्वशांति के लिए यज्ञ सुबह 8.30 बजे से होगा।

- उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषि महाराज के प्रवचन महावीरबाग एरोड्रम रोड पर सुबह नौ बजे से होंगे।

- काली मंदिर खजराना में नवरात्र पूजन दोपहर 12 से दो बजे तक और यज्ञ में आहुतिया दोपहर दो से चार बजे तक अर्पित की जाएगी।

- मस्त बजरंग परिवार द्वारा पंचकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ मस्त बजरंग मंदिर रामबाग पर दोपहर दो बजे से होगा। महायज्ञ कोरोना प्रोटाकाल का पालन किया जा रहा है।

- महेश दृष्टीहीन कल्याण संघ स्कीम नंबर 54 में दृष्टिबाधित बालिकाओं के लिए गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5 बजे से होगा।

- सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा बाबल साईं मंदिर जयरामपुर कालोनी में महाआरती रात नौ बजे से होगा। महाआरती के बाद गरबा का आयोजन किया जाएगा।

- श्रमिक नगर रावण दहण उत्सव समिति की बैठक फिरोजगांधी नगर शिव मंदिर पर रात आठ बजे होगी। इसमें रावण दहन के आयोजन की रूप रेखा तय की जाएगी।


from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/2X5kijm