Today In Jabalpur: वीरांगना रानी दुर्गावती को करेंगे याद, देंगे श्रद्धांजलि

वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था मित्र संघ द्वारा सुबह 10 बजे से भंवरताल स्थित वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, विनय सक्सेना आदि शामिल होंगे। मित्र संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद शेकटकर और संयोजक परितोष वर्मा ने उपस्थिति की अपील की है।
- तिलवारा स्थित दयोदय तीर्थ में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रवचन सुबह 9 बजे से।
- श्रीगोविंदगंज रामलीला समिति द्वारा मानव संवाद का आयोजन रात 8 बजे से।
- श्री धनुष यज्ञ रामलीला समिति द्वारा मानस पाठ का आयोजन रात 8 बज से।
- गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर में पितृपक्ष पर प्रतिदिन सामूहिक रूप से सुबह 9 बजे तर्पण किया जा रहा है।
- पैशन अ म्यूजिकल थंडर ग्रुप द्वारा संगीत प्रेमी कलाकारों के लिए शाम 6 बजे से कलावीथिका में किशोर कुमार व लता मंगेशकर के गीतों पर आधारित कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है।
https://ift.tt/3uJYJRB https://ift.tt/3lXpVZ7