Top Story

VIDEO: लाल जोड़ा, हैवी ज्वैलरी... दुल्हन सी सज-धजकर मलाइका अरोड़ा ने दिखाईं अपनी अदाएं









फैशन का बड़ा इवेंट हो और मलाइका अरोड़ा ना हों ऐसा कैसे हो सकता है। मुंबई में लक्मे फैशन वीक 2021 का आयोजन हुआ। 5 दिन तक चले इस इवेंट में टॉप मॉडल्स के अलावा बॉलीवुड सितारे रैंप वॉक करते दिखे। रविवार को मलाइका अरोड़ा डिजाइनर अन्नू के लिए शो स्टॉपर बनीं

दुल्हन की तरह सजी


मलाइका ने सुर्ख रंग का लहंगा पहना हुआ था। जिस पर गोल्डेन कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई थी। उनके लंहगे पर छोटी-छोटी मोतियों का बारीक काम किया गया था। डीप नेक चोली में मलाइका हमेशा की तरह ग्लैमरस और खूबसूरत दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने सिर पर दुपट्टा ले रखा था।


मलाइका ने गले में गोल्ड चोकर, माथापट्टी और कंगन पहना हुआ था। शिमरी गोल्ड आईशैडो और रेड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।  

वीडियो किया शेयर

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।  

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3uY7YxE
via IFTTT