Top Story

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में बाजार में बरसेगा धन, घर-आंगन दीपों से होगा रोशन

इंदौर: पांच दिनी दीप पर्व की शुरुआत मंगलवार को खरीदी के महामुहूर्त में से एक धनतेरस से होगी। इस अवसर पर घर-आंगन दीपों की रोशनी से रोशन होगा। विधि-विधान से लक्ष्मी-कुबेर संग भगवान धनवंतरी का पूजन होगा। इस मौके पर सोना-चांदी, भूमि-भवन के साथ वाहन की जमकर खरीदी की जाएगी। ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस बार धनतेरस पर निवेश का तीन गुना फल देने वाला त्रिपुष्कर योग बना है जो निवेशकर्ता को तीन गुना फल देगा।

ज्योतिर्विद् आनंदशंकर व्यास के मुताबिक कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी पर दो नवंबर को धनतेरस है।खरीदारी के इस खास संयोग पर हर तरह की खरीदारी शुभ फल प्रदान करेगी। धन-सम्पदा में वृद्धि के लिए पहले दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर देवता का पूजन किया जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन ही धन्वंतरि भगवान अमृत का पात्र लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन आरोग्यता के लिए भगवान धन्वतरि का पूजन किया जाता है। गोधूलि बेला में अकाल मृत्यु की भय से मुक्ति के लिए दीपदान किया जाता है। द्वादशी तिथि सुबह 11.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रियोदशी तिथि लगेगी जो अगले दिन तीन नवंबर को सुबह 9.02 बजे तक रहेगी। दो अक्टूबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 11.44 बजे तक और इसके बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। त्रिपुष्कर योग सुबह 6.32 से सुबह 11.31 बजे तक रहेगा।

धन त्रयोदषी पर खरीदारी के मुहूर्त

चर : सुबह 09.20 से10.44 बजे तक।

लाभ : सुबह 10.45 से दोपहर 12.07 बजे तक।

अमृत : दोपहर 12.08 से 01.31 बजे तक।

लाभ : शाम 07.18 से रात 08.55 बजे तक।

शुभ : रात 10.31 मि. से 12.08 बजे तक।

प्रदोष वेला :

शाम 05.42 से रात 07.51 बजे तक।

स्थिर वृषभ लग्न

- शाम 6.23 से रात 8.22 बजे तक।

स्थिर सिंह लग्न

- रात 12.51से 03.02 बजे तक


from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3GKw04C