Jobat By Election Result 2021 Live : जोबट की जंग में कौन विजेता? मतगणना शुरू

अलीराजपुर Live Update 8:15 AM : वोटों की गिनती शुरू अलीराजपुर के जोबट सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोनों दल के प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए हैं। Live Update 6:15 AM: 53 फीसदी से ज्यादा वोटिंग जोबट में 53 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में यहां मतदान में मामूली वृद्धि हुई है। Live Update 6:00 AM: विजय जुलूस की इजाजत नहीं मतगणना के दौरान और परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी जीतने वाले उम्मीदवार को निर्वाचन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान विजयी उम्मीदवार के साथ अधिकतम दो व्यक्ति मौजूद रहेंगे। Live Update 5:50 AM: कांग्रेस का मजबूत गढ़ है जोबटजोबट सीट कांग्रेस की कलावती भूरिया की मृत्यू से खाली हुई है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की सुलोचना रावत और कांग्रेस के महेश पटेल के बीच है। सुलोचना रावत के ससुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे अजमेरसिंह रावत यहां करीब 25 साल विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद कांग्रेस ने उनकी बहू सुलोचना को चुनाव मैदान में उतारा था। वे यहां से तीन बार विधायक और राज्यमंत्री भी रही हैं। Live Update 5:40 AM: विधायक के भतीजे को नहीं मिला टिकट यहां से कलावती भूरिया के भतीजे दीपक भूरिया कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार थे। उन्होंने नामांकन भी किया था, लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं के मनाने के बाद उसे वापस लिया। सुलोचना उपचुनाव से ठीक पहले तक कांग्रेस में थीं। बीजेपी ज्वॉइन करने के तीन दिन बाद ही पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया था। यह सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है। अब देखना यह है कि कांग्रेस महेश पटेल इस पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखते हैं या सुलोचना को बीजेपी का साथ रास आता है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3nQDdru
via IFTTT