Top Story

Sagar News: आतंक और खौफ के वो दो घंटे...जब खेत में पानी दे रहे किसान को दिखा बम

सागर मध्य प्रदेश के सागर में मंगलवार दोपहर एक खेत में बम मिलने से सनसनी फैल गई। डाइट कॉलेज के पीछे एक किसान अपने खेत में पानी दे रहा था, जब एक गड्ढे में उसे बम नजर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते () ने बम को डिफ्यूज किया। बाद में पता चला कि यह सेना का स्मोक कैंडल बम () था जो सामान्य तौर पर घातक नहीं होता। बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया में करीब दो घंटे का वक्त लगा। तब तक आसपास के इलाके के लोग किसी अनहोनी की आशंका में खौफ में रहे। सागर में आर्मी बेस मौजूद है जहां जवान समय-समय पर युद्धाभ्यास करते हैं। बमोरी क्षेत्र में बाबू पुरा बस्ती के पास फायरिंग रेंज होने से आये दिन मोर्टार, हैंड ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक मिलते रहते हैं। मंगलवार को टिक्कू यादव नाम का किसान अपने खेत में पानी दे रहा था। तभी उसे एक गड्ढे में बम () जैसा कुछ दिखा। उसने आसपाास मौजूद लोगों को इसकी सूचना दी तो अफरा तफरी मच गई। करीब आठ किलोग्राम भारीलोगों ने सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी। पहले भीड़ को हटाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता ने मोर्चा संभाला। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बम को निष्क्रिय किया जा सका। बीडीएस विनय तिवारी ने बताया कि यह एक तरह का फॉग बम था जिसे कवरिंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह करीब डेढ़ फीट लंबा और सात से आठ किलोग्राम भारी था। स्मोक कैंडल से स्मोक वॉल बन जाती है। देखते देखते बन गई स्मोक वॉल बम निरोधक दस्ते ने पहले डेटोनेटर से ब्लास्ट कर बम का खोल हटाया। इसके बाद उसे आग के हवाले कर डिस्ट्रॉय किया। धमाके की उम्मीद में सैकड़ों मीटर दूर बैठे लोगों ने जब धुएं का गुबार देखा तो दंग रह गए।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3FsxCPn
via IFTTT