Top Story

भोपाल में 10.4°C, ग्वालियर में 5.4°C... एमपी में कड़ाके की ठंड की हो गई शुरुआत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

भोपाल रविवार को भोपाल (Bhopal Weather News) में सबसे ज्यादा ठंड रही है। पहली बार इस सीजन में तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शहर में ठंड की शुरुआत 15 अक्टूबर को हुई थी। पहली बार शहर में 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, एमपी में सबसे ज्यादा ठंड ग्वालियर में पड़ रही है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में कई जगहों पर पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा कि उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 14 दिसंबर के बाद तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है। भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान में 26.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 10.4 डिग्री सेल्सियस था। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शहर में हवा चल रही है। सोमवार को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान में 26 डिग्री सेल्सियस और रात का 11 डिग्री रहेगा।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3rWnzyt
via IFTTT