Top Story

अर्जुन कपूर ने मलाइका को मालदीव में दिया रोमांटिक सरप्राइज, दिखाई Beach पर डिनर डेट की झलक

अर्जुन कपूर (), मलाइका अरोड़ा () से कितना प्यार करते हैं, उन पर किस कदर जान छिड़कते हैं, इसकी झलक उस वीडियो में देखी जा सकती है, जो ऐक्टर ने हाल ही शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैन्स अर्जुन-मलाइका पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने तो पूछ ही लिया कि भाई शादी कब कर रहे हो? अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम (Arjun Kapoor Instagram) अकाउंट पर मालदीव वकेशन से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि किस तरह लेडी लव मलाइका को रोमांटिक सरप्राइज दिया था। वीडियो में मलाइका येलो कलर के गाउन में नंगे पैर रेत पर चलती नजर आ रही हैं। जैसे ही वह आगे बढ़ती हैं तो सामने रेत पर बड़ा सा हार्ट बना दिखता है, जिसके चारों ओर लाइटें जली हैं। बीच में एक टेबल है और दो कुर्सियां, जहां रोमांटिक डिनर का इंतजाम किया गया है। वीडियो में मलाइका उस हार्ट के बीच रखीं कुर्सी पर बैठ ड्रिंक इंजॉय करती नजर आ रही हैं। अर्जुन कपूर से मिले इस रोमांटिक सरप्राइज पर मलाइका भी दिल हार बैठीं। उन्होंने इस वीडियो पर हार्ट शेप का इमोजी बनाकर रिऐक्ट किया है। वहीं फैंस भी खूब ऐक्साइटेड हो गए हैं और जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने पूछा कि वो शादी कब कर रहे हैं तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।' वहीं कुछ दिन पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें आई थीं, जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया था। लेकिन जब हाल ही इस कपल ने मालदीव वकेशन से रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News,एंटरटेनमेंट न्यूज़, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3DuMRpA
via IFTTT