Top Story

खाली पेट एक चम्मच घी के साथ खाएं काली मिर्च, सूखी खांसी जैसी 7 बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर

भारतीय मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इनके सेहत के लिए अनगिनत स्वास्थ्य लाभ भी हैं। ऐसा ही एक मसाला है काली मिर्च जिसके सेवन से स्वास्थ्य को कई बड़े फायदे हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि काली मिर्च में पिपेरिन (piperine) नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्रेस्ट कैंसर के विकास को रोक सकता है। इस मसाले में विटामिन सी, विटामिन ए, फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीन और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं जो शरीर में खतरनाक फ्री रैडिकल को बेअसर करते हैं जिससे आप कैंसर से बच सकते हैं।इसी तरह सेहत को घी खाने से फायदे मिलते हैं। घी विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और हेल्दी फैट का एक बेहतर स्रोत है। ऐसा माना जाता है कि घी से बने भोजन और सब्जियां खाने से आपको अधिक पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिल सकती है। घी भी विटामिन ई का अच्छा स्रोत है। विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। विटामिन ई के एंटीऑक्सिडेंट गुण कैंसर, गठिया और मोतियाबिंद के जोखिम को कम कर सकते हैं।न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में घी और काली मिर्च के कई फायदे बताए गए हैं। भारत में सालों से घी का उपयोग हर्बल दवा के साथ किया जाता है। यह दोनों चीजें शरीर को अलग-अलग तरीके से लाभ पहुंचाती हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से इनके लाभ और ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस मिश्रण को एक साथ लेने से सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द और इम्यून पावर को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं घी और काली मिर्च दिल को स्वस्थ रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक है। चलिए जानते हैं इनके और क्या-क्या फायदे हैं।

Ghee aur kali mirch khane ke fayde: आयुर्वेद में घी और काली मिर्च के कई फायदे बताए गए हैं। भारत में सालों से घी का उपयोग हर्बल दवा के साथ किया जाता है। यह दोनों चीजें शरीर को अलग-अलग तरीके से लाभ पहुंचाती हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से इनके लाभ और ज्यादा बढ़ जाते हैं।


Ghee and Black Pepper benefits: खाली पेट एक चम्मच घी के साथ खाएं काली मिर्च, सूखी खांसी जैसी 7 बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर

भारतीय मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इनके सेहत के लिए अनगिनत स्वास्थ्य लाभ भी हैं। ऐसा ही एक मसाला है काली मिर्च जिसके सेवन से स्वास्थ्य को कई बड़े फायदे हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि

काली मिर्च में पिपेरिन (piperine

) नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्रेस्ट कैंसर के विकास को रोक सकता है। इस मसाले में विटामिन सी, विटामिन ए, फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीन और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं जो शरीर में खतरनाक फ्री रैडिकल को बेअसर करते हैं जिससे आप कैंसर से बच सकते हैं।

इसी तरह सेहत को

घी खाने से फायदे

मिलते हैं। घी विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और हेल्दी फैट का एक बेहतर स्रोत है। ऐसा माना जाता है कि घी से बने भोजन और सब्जियां खाने से आपको अधिक पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिल सकती है। घी भी विटामिन ई का अच्छा स्रोत है। विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। विटामिन ई के एंटीऑक्सिडेंट गुण कैंसर, गठिया और मोतियाबिंद के जोखिम को कम कर सकते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार

,

आयुर्वेद

में घी और काली मिर्च के कई फायदे बताए गए हैं। भारत में सालों से घी का उपयोग हर्बल दवा के साथ किया जाता है। यह दोनों चीजें शरीर को अलग-अलग तरीके से लाभ पहुंचाती हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से इनके लाभ और ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस मिश्रण को एक साथ लेने से सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द और इम्यून पावर को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं घी और काली मिर्च दिल को स्वस्थ रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक है। चलिए जानते हैं इनके और क्या-क्या फायदे हैं।



सूखी खांसी से मिलेगा आराम
सूखी खांसी से मिलेगा आराम

सर्दियों का मौसम है और

कोरोना महामारी

भी चल रही है। इन दोनों स्थितियों में खांसी एक आम समस्या है. खांसी के इलाज के लिए वैसे तो कई दवाएं हैं लेकिन आप घी और काली मिर्च का भी सहारा ले सकते हैं। सूखी खांसी से आराम पाने के लिए एक चम्मच देसी घी में 1/2 चम्मच काली मिर्च मिलाकर खाएं। काली मिर्च की गर्मी कंजेशन को कम कर सकती है।



इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार

काली मिर्च और घी का सेवन

इम्यून सिस्टम

को मजबूत बनाने के काम करता है। सर्दियों का मौसम है और कोरोना महामारी भी चल रही है। ऐसे समय में वायरस से लड़ने के लिए इम्यून पावर का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए आपको नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए।



आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक
आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक

नियमित रूप से घी का प्रयोग करने से

आंखों की रोशनी

को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए देसी घी की कुछ बूंदों में काली मिर्च पाउडर मिलाकर रोजाना सेवन करें। पैरों के तलवों में घी लगाने से भी कमजोर नजर में सुधार हो सकता है। घी विटामिन ए का बेहतर स्रोत है जो किसी के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है।



अर्टिकरिया के इलाज में सहायक
अर्टिकरिया के इलाज में सहायक

अर्टिकरिया (Urticaria) शीतपित्त या पित्ती भी कहा जाता

है। यह स्किन का एक रोग है जिसमें चकत्ते हो जाते हैं। इसकी वजह से स्किन पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं जिनमे लगातार खुजली होती है। इससे राहत पाने के लिए ½ काली मिर्च पाउडर को एक चम्मच देसी घी ½ में मिलाकर रोज सुबह खाली पेट सेवन करें। बेहतर परिणाम के लिए तीन महीने तक जारी रखें।



जोड़ों का दर्द होता है छूमंतर
जोड़ों का दर्द होता है छूमंतर

सर्दियों में

जोड़ों में दर्द

की समस्या बढ़ जाती है। इससे आराम पाने के लिए घी और काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। इसके लिए काली मिर्च को भूनकर घी के साथ खाना चाहिए। यह मिश्रण शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखने में सहायक है।



पाचन को करता है मजबूत
पाचन को करता है मजबूत

काली मिर्च और घी दोनों ही चीजें औषधीय गुणों का भंडार हैं। घी हेल्दी फैटी एसिड होता है जबकि काली मिर्च में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। यही वजह है कि इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है और

पाचन तंत्र

मजबूत बन सकता है।



दिल को स्वस्थ रखने में सहायक
दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

घी और काली मिर्च के मिश्रण से दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है। इन दोनों चीजों के एक साथ सेवन से शरीर में एंजियोजेनेसिस को बढ़ावा मिलता है। यह एक ऐसा प्रोसेस है जिससे शरीर की ब्लड वेसेल्स को उत्पन्न करने की अनुमति मिलती है। यह

ब्‍लड सर्कुलेशन

में सुधार करके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/33w1xIR
via IFTTT