Top Story

कांपते ही रह जाओगे...बारिश के साथ ठंडी हवाएं, जानें दिल्ली में कब तक रहेगा ऐसा मौसम

नई दिल्ली इस बार जनवरी का मौसम कुछ अलग रंग दिखा रहा है। सुबह-शाम के मुकाबले दिन की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। लगातार सातवें दिन भी राजधानी को पूरी तरह से शीतलहर के प्रभाव से राहत नहीं मिल सकी। दो इलाकों जफरपुर और नरेला में दिन में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार बारिश की वजह से धूप नहीं निकलेगी और ठंड का प्रभाव बढ़ जाएगा। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.1 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिगी रहा। हवा में नमी का स्तर भी 60 से 97 प्रतिशत तक बना रहा। जाफरपुर में अधिकतम तापमान 15 और नरेला में महज 14.7 डिग्री रहा। दोनों जगहों पर तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। इन दो इलाकों में बुधवार को भी शीतलहर का प्रभाव रहा। इसके अलावा मयूर विहार और पालम में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार राजधानी में मौसम में मामूली सुधार आया है, लेकिन तापमान में बहुत अधिक बढ़त नहीं हो पा रही है। हल्की धूप की वजह से ठंड का प्रकोप व कंपकंपी का अहसास है। दरअसल इस समय राजधानी पूर्व और पश्चिम दोनों तरफ से ठंड की चपेट में आ रही है। पूर्वी हिस्से में जहां उत्तर प्रदेश में इस समय शीत लहर का प्रभाव है वहीं पश्चिमी हिस्से में पंजाब और हरियाणा में भी शीत लहर का प्रकोप है। इसलिए हवाएं चाहे पूर्व से आएं या पश्चिम से राजधानी को भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। वह लागातार ठंडी झेल रही है। अब एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। इसके अलावा नार्थ राजस्थान और हरियाणा के उपर सर्कुलेशन भी रहेगा। इन दोनों सिस्टम की वजह से दिल्ली के लगभग हर हिस्से में बादल छाएंगे और वीकेंड पर बारिश होगी। 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच बारिश की गतिविधियां होंगी। सबसे तेज गतिविधिया 22 जनवरी को होगी। इसके बाद मौसम साफ होने के बाद 24 जनवरी से एक बार फिर से शीतलहर का प्रभाव राजधानी में बढ़ सकता है। जनवरी के अंतिम हफ्तों में दिन में शीतलहर और कोहरा वापसी कर सकता है।


from https://ift.tt/3Ikbd85 https://ift.tt/2EvLuLS