Top Story

देश में ठंड का सितम, दिल्ली में सबसे ठंडा दिन, आने वाले दिन में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आधी जनवरी बीतने के बाद भी ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि दिल्ली में शीत लहर के साथ कोहरे का असर जबरदस्त दिख रहा है। दिल्ली जैसे हालात यूपी के बरेली, लखनऊ, गोरखपुर में भी हैं। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शुक्रवार को सर्दी के प्रकोप में वृद्धि हुई। हरियाणा का हिसार में न्यूनतम तापमान 4.3 और पंजाब के बठिंडा में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली : सीजन का सबसे ठंडा दिन, घना कोहरा रहेगाअभी तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि शीत लहर के साथ कोहरे का असर दिल्ली में जबरदस्त रूप से देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सुबह घने कोहरे के साथ ही दिन भर जबरदस्त ठंड रही। इस वजह से शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान महज 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। अगले चार दिनों में राजधानी में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिम विक्षोभ की सक्रिय हुआ है। इसके चलते राजधानी में 18 और 19 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इसके बाद अगले हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर में ठंड में कमी आने के आसार है। दिल्ली-एनसीआर की हवा होगी खराबवायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता और भी खराब होने की संभावना है, जो 15 जनवरी को बहुत खराब श्रेणी के ऊपरी छोर तक पहुंच जाएगी। 16 जनवरी को भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है, लेकिन 18 जनवरी से इसमें सुधार होने की संभावना है। 18 जनवरी तक खराब वेंटिलेशन की स्थिति के साथ हवाएं अपेक्षाकृत धीमी रहने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब : कई जिलों में पारा 5 डिग्री तक पहुंचामौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के सिरसा में भी सर्द रात रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दिल्ली से सटे गुड़गांव में भी पारा 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक है। पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। राज्य के गुरदासपुर में भी रात सर्द रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर : लद्दाख में शीतलहर तेज, रात में पारा लुढ़काजम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान शुक्रवार को कई डिग्री तक कम हो गया है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों में बहने वाली बर्फीली हवाओं ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में शीतलहर का रूप ले लिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि 16 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, इसलिए अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 10.3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में, द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 23.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, लेह में शून्य से 10.6 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 19.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।


from https://ift.tt/323Dtwo https://ift.tt/2EvLuLS