Top Story

रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं ये 2 चीजें, मिलेगा पूरा प्रोटीन, डबल होने लगेगी शरीर की ताकत

बादाम एक सुपरफूड है जिससे सेहत को अनगिनत लाभ होते हैं। बादाम उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं, जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं या जो वजन कम कर रहे हैं। बादाम फाइबर और हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि बादाम मांसपेशियों से लेकर बाल, त्वचा और नाखूनों के लिए भी लाभदायक होते हैं।इसी तरह काले चने मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। इनके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, इसलिए यह दिल की सेहत को बढ़ावा देता है। काला चना खाने से ब्यूटायरेट के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है जोकि एक फैटी एसिड होता है, जो सूजन को कम करता है। काले चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलन, ब्रेस्ट और लंग कैंसर के खतरे को कम करते हैं।बादाम और काले चने को भिगोकर, डेजर्ट में या सब्जी के रूप में खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों चीजों को एक साथ भिगोकर खाने से इनकी पावर डबल हो जाती है। इसका कारण यह है कि इन्हें रातभर पानी में भिगोने से इनके पोषक तत्वों के अवशोषित होने की क्षमता बढ़ जाती है। इन्हें एक साथ खाने से प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी दूर होती है।(फोटो साभार: TOI)

भीगे बादाम और चने खाने के फायदे : आप अक्सर चने और बादाम खाते होंगे लेकिन अब आपको इन दोनों चीजों को भिगोकर एक साथ खाना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन्हें भिगोकर खाने से इनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं और आपको ज्यादा ताकत मिल सकती है।


Protein rich food: रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं ये 2 चीजें, मिलेगा पूरा प्रोटीन, डबल होने लगेगी शरीर की ताकत

बादाम एक सुपरफूड है जिससे सेहत को अनगिनत लाभ होते हैं। बादाम उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं, जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं या जो वजन कम कर रहे हैं। बादाम फाइबर और हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि बादाम मांसपेशियों से लेकर बाल, त्वचा और नाखूनों के लिए भी लाभदायक होते हैं।

इसी तरह काले चने मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। इनके सेवन से

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल

करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, इसलिए यह दिल की सेहत को बढ़ावा देता है। काला चना खाने से ब्यूटायरेट के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है जोकि एक फैटी एसिड होता है, जो सूजन को कम करता है। काले चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलन, ब्रेस्ट और लंग कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

बादाम और काले चने को भिगोकर, डेजर्ट में या सब्जी के रूप में खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों चीजों को एक साथ भिगोकर खाने से इनकी पावर डबल हो जाती है। इसका कारण यह है कि इन्हें रातभर पानी में भिगोने से इनके पोषक तत्वों के अवशोषित होने की क्षमता बढ़ जाती है। इन्हें एक साथ खाने से प्रोटीन,

आयरन

और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी दूर होती है।

(फोटो साभार: TOI)



प्रोटीन का खजाना
प्रोटीन का खजाना

भीगे बादाम और चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों से लेकर हड्डियों की ताकत सभी के लिए जरूरी है। एक चम्मच भीगे बादाम में लगभग दो ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसी तरह भीगे काले चने में भी इतना ही प्रोटीन पाया जाता है।



वजन घटाने में सहायक
वजन घटाने में सहायक

भीगे हुए काले चने और बादाम में कैलोरी कम होती है और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। यह दोनीं चीजें प्रोटीन और फाइबर का बेहतर स्रोत है और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम है। इनमें मौजूद फाइबर आपकी भूख को शांत करते हैं, जो आपको अधिक खाने या अन्हेल्दी चीजों के सेवन से रोकते हैं।



दिल को रखते हैं स्वस्थ
दिल को रखते हैं स्वस्थ

बादाम में फ्लेवोनोइड्स और हेल्दी फैटी एसिड होते हैं इसलिए यह दिल को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। इनके फ्लेवोनोइड

सूजन को रोकने

के लिए जाने जाते हैं जबकि विटामिन ई और विभिन्न अन्य पोषक तत्व आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करते हैं।



हड्डियों को बनाते हैं मजबूत
हड्डियों को बनाते हैं मजबूत

बादाम और काले चने खाने से आपको अपने दैनिक कैल्शियम की पूर्ति करने में मदद मिलती है और आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। उम्र बढ़ने के ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा होता है जिससे हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है और वो कमजोर हो जाती हैं। कैल्शियम से भरपूर बादाम और चने आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं।



ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक

टाइप 2 डायबिटीज

एक गंभीर समस्या है और इसे कंट्रोल करने के लिए आपको भीगे बादाम और चने खाने चाहिए। इनमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है। यह इंसुलिन के कार्य में सुधार करते हैं। इनमें पाया जाने वाला पोषक तत्व मैग्नीशियम शुगर के मरीजों के लिए जरूरी है।



शरीर में नहीं होने देते खून की कमी
शरीर में नहीं होने देते खून की कमी

काला चना हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने का एक शानदार तरीका है। भीगा हुआ काला चना शाकाहारियों के लिए आयरन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने में मदद करता है और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए सबसे बेहतर चीज है। बादाम और चना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी बहुत अच्छा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/0eLGng2
via IFTTT