क्या आपको है पेट्रोल सूंघने की लत? कई अंगों को डैमेज कर सकती है इसकी महक, 2 तरीकों से पाएं छुटकारा

Addiction Of petrol smell: आजकल बहुत से लोग नशे के मौजूदा उपायों से अलग पेट्रोल सूंघने की तरफ बढ़ रहे हैं। कई देशों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पेट्रोल की गंध शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचा सकती है।

नशा कई तरह का होता है और आजकल एक अजीब तरह का नशा तेजी से बढ़ रहा है। यह नशा है पेट्रोल की गंध सूंघना। बहुत से लोगों को
पेट्रोल की गंध (Petrol sniffing)
पसंद होती है। इसकी महक किसी को इतना प्रभावित कर सकती है कि उसके इसकी लत लग सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पेट्रोल सूंघने की लत एक गंभीर समस्या है, जो आपकी सेहत को कई तरह से गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है और मौत का कारण भी बन सकती है।
एबीसी हेल्थ एंड वेलबीइंग की एक रिपोर्ट
के अनुसार, पेट्रोल की गंध की सूंघने की लत क्या है? आजकल बहुत से लोग नशे के मौजूदा उपायों से अलग पेट्रोल सूंघने की तरफ बढ़ रहे हैं। कई देशों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पेट्रोल की गंध शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचा सकती है।
कई मामलों में यह लत मृत्यु का कारण बन सकती है। पेट्रोल शरीर में जाकर नशा पैदा करता है और यह सीधे रूप से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को दबा देता है और आप शराब के नशे की स्थिति में आ जाते हैं। चलिए जानते हैं कि यह लत कितनी खतरनाक है और इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
(फोटो साभार: TOI)
बढ़ सकता है मौत का जोखिम

पेट्रोल को सूंघने का प्रभाव दिमाग पर भी पड़ता है। यह दिमाग के कामकाज को धीमा कर सकता है। जाहिर है अगर ऐसा गाड़ी चलाते समय हुआ, तो जानलेवा हो सकता है। पेट्रोल सूंघने का असर एक घंटे तक रह सकता है। दुनिया भर में ऐसी कुछ घटनाएं हुई हैं, जब कई लोगों की पेट्रोल की गंध के कारण दिमाग में ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है।
पेट्रोल की गंध की लत के कारण

जिन लोगों को इसकी लत लग जाती है, उन्हें ऐसा लगता है कि यह समस्याओं से राहत पाने का एक आसान तरीका है। कई लोग बोरियत दूर करने के लिए भी कभी-कभी पेट्रोल सूंघ लेते हैं। पेट्रोल सूंघना आम होता जा रहा है क्योंकि पेट्रोल एक ऐसी चीज है जो आसानी से उपलब्ध है और किसी भी पेट्रोल पंप पर मिल सकती है। पेट्रोल सूंघना गोंद सूंघने जितना ही खतरनाक माना जाता है।
पेट्रोल गंध की लत के लक्षण और नुकसान

पेट्रोल सूंघने से फेफड़ों को गंभीर नुकसान हो सकता है और शरीर में विषाक्तता भी हो सकती है। इसका असर अन्य अंगों पर भी पड़ सकता है। पेट्रोल में जहरीले रसायन धीरे-धीरे मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े, प्रतिरक्षा प्रणाली, यकृत और गुर्दे को नुकसान पहुंचाते हैं। एक व्यक्ति जितनी देर तक सूंघता है, उतना ही वे इन अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे कई संकेत और लक्षण हैं, जो किसी पेट्रोल सूंघने वाली व्यक्ति में दिखाई दे सकते हैं-
गले में दर्द या जलन
पेट में दर्द
कम दिखना
उल्टी होना
मल में खून
चक्कर आना
गंभीर सिरदर्द
अत्यधिक थकान
शरीर की कमजोरी
बेहोशी
पेट्रोल गंध की लत का उपचार

पेट्रोल सूंघने की इस समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए कई तरह की पहल की जा रही है। इससे पीड़ित ऐसे लोगों के लिए पुनर्वसन की सुविधा है और इस समस्या से उबरने में उनकी मदद करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है। इन्हें पेट्रोल से पूरी तरह से अलग कर दिया जाता है और फिर कुछ दिनों के लिए इससे दूर रखा जाता है। इस समस्या के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत है और इससे युवाओं को इस आदत से बचने में मदद मिल सकती है।
पेट्रोल गंध की लत से कैसे पाएं छुटकारा

इस गंदी लत से छुटकारा पाने के लिए कई जगहों पर एक गंध मुक्त पेट्रोल (non-sniffable petrol) लॉन्च किया गया है जिसका नाम ओपल है। इसमें कोई लीड भी नहीं होता है। सबसे बड़ी बात इसमें सुगंधित हाइड्रोकार्बन (aromatic hydrocarbons) भी कम होते हैं। इस ईंधन में गंध नहीं होने के कारण लोगों को पेट्रोल सूंघने की लत से उबरने में मदद मिली है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/1il5JkE
via IFTTT