वजन घटाने-डायबिटीज के लिए बढ़िया क्या है आम या पपीता? जानिए दोनों फलों के 10 जबरदस्त फायदे
आम और पपीता (Mango and Papaya) सबसे लोकप्रिय फलों में से हैं। गर्मियों के मौसम में इनका खूब सेवन किया जाता है। यह दोनों फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। आम और पपीते में औषधीय गुण होते हैं जो कई तरह की बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। इनमें लगभग एक जैसे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन माना जाता है कि आम से ज्यादा फायदे मिलते हैं।गर्भवती महिलाएं आम खा सकती हैं, जिससे शिशु को पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन गर्भावस्था के दौरान पपीता खाना मना किया जाता है। आम में पपीते की तुलना में अधिक कैलोरी होती है। पपीते में आम की तुलना में कुछ कम पोषक तत्व होते हैं, हालांकि इनमें पानी अधिक होता है। आम का सेवन सीमित मात्रा में दिन में किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन पपीते का सेवन भोजन के बाद या रात में नहीं करना चाहिए।चूंकि दोनों फलों में समान पोषक तत्व पाए जाते हैं और इनकी बनावट, रंग और स्वाद भी लगभग एक जैसे ही हैं। ऐसे में यह सवाल पैदा होती है कि वजन कम (Weight loss) करने के लिए इन दोनों में बेस्ट फ्रूट कौन सा है। इनके पोषक तत्वों के आधार पर जानते हैं कि आपके लिए कौन सा फल ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/cPanN4t
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/cPanN4t
via IFTTT