Top Story

दूध नहीं है पसंद? ये 8 चीजें खाएं महिलाएं, हड्डियों को मिलेगा पूरा Calcium, थकान-कमजोरी भी होगी दूर

आज यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं को मान-सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आजकल महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वो पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं लेकिन जब बात उनके स्वास्थ्य की आती है, तो स्थिति बिल्कुल उलट है।देश में लगभग आधी महिलाएं खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से पीड़ित हैं। इसी तरह बहुत सी महिलाएं कैल्शियम की कमी से जूझ रही हैं। एनसीबीआई (NCBI) पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 85% लोग विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं। रिपोर्ट के अनुसार,खाने में कैल्शियम की इसका सबसे बड़ा कारण है।रिपोर्ट में बताया गया है कि वैसे तो भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है, फिर भी यहां खाने में कैल्शियम की मात्रा में भारी कमी है। इसका सबसे ज्यादा बुरा असर हड्डियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। कैल्शियम एक ऐसा खनिज है, जो मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है। बहुत सी महिलाओं को दूध पीना पसंद नहीं होता है, ऐसे में वो कैल्शियम लेने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन प्रियांशी भटनागर द्वारा बताई इन चीजों का सेवन कर सकती हैं।(फोटो साभार: istock by getty images)

Non dairy calcium rich foods: एनसीबीआई (NCBI) पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 85% लोग विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं। रिपोर्ट के अनुसार,खाने में कैल्शियम की इसका सबसे बड़ा कारण है। बहुत सी महिलाओं को दूध पीना पसंद नहीं होता है, ऐसे में वो कैल्शियम लेने के लिए इन चीजों का सेवन कर सकती हैं।


Women's Day: दूध नहीं है पसंद? ये 8 चीजें खाएं महिलाएं, हड्डियों को मिलेगा पूरा Calcium, थकान-कमजोरी भी होगी दूर

आज यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया में

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)

मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं को मान-सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आजकल महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वो पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं लेकिन जब बात उनके स्वास्थ्य की आती है, तो स्थिति बिल्कुल उलट है।

देश में लगभग आधी महिलाएं खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से पीड़ित हैं। इसी तरह बहुत सी महिलाएं कैल्शियम की कमी से जूझ रही हैं।

एनसीबीआई (NCBI) पर प्रकाशित एक रिपोर्ट

के अनुसार, भारत में 85% लोग विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं। रिपोर्ट के अनुसार,खाने में कैल्शियम की इसका सबसे बड़ा कारण है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वैसे तो भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है, फिर भी यहां खाने में कैल्शियम की मात्रा में भारी कमी है। इसका सबसे ज्यादा बुरा असर

हड्डियों के स्वास्थ्य

पर पड़ता है। कैल्शियम एक ऐसा खनिज है, जो मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है। बहुत सी महिलाओं को दूध पीना पसंद नहीं होता है, ऐसे में वो कैल्शियम लेने के लिए

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन प्रियांशी भटनागर

द्वारा बताई इन चीजों का सेवन कर सकती हैं।

(फोटो साभार: istock by getty images)



बीन्स
बीन्स

बीन्स में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। आधा कप डिब्बाबंद बेक्ड बीन्स 40 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम प्रदान करता है। वहीं आधा कप सफेद बीन्स से 81 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। सफेद बीन्स आयरन से भी भरपूर होता है।



बादाम
बादाम

बादाम

में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आधा कप बादाम में 130 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम होता है। आप इसके लिए घर का बना बादाम का दूध भी ले सकते हैं। हर दिन एक गिलास आपके लिए बेहद पौष्टिक होता है।



दलिया
दलिया

दलिया भी कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल्शियम की खुराक को पूरा करने के लिए दलिया को एक विकल्प के रूप में रख सकते हैं। आप इसमें चीनी की बजाय नमकीन रूप में खा सकते हैं। एक कटोरी दलिया में लगभग 100 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम होता है।



संतरा
संतरा

संतरा

एक ही समय में आपको विटामिन सी और कैल्शियम दे सकता है। एक संतरे (150 ग्राम) में लगभग 60 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। एक अन्य विकल्प संतरे के रस का एक छोटा गिलास पीना हो सकता है जिसे कैल्शियम और विटामिन डी का भंडार माना जाता है।



सोया मिल्क
सोया मिल्क

अगर आपको दूध पसंद नहीं है, तो सोया मिल्क आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सोया दूध में एक नियमित गिलास दूध की तुलना में अधिक प्रोटीन और कैल्शियम होता है। सोया दूध में कैल्शियम उतना ही होता है जितना कि गाय के दूध में।



हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में 100 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम प्रदान पाया जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से आपको कैल्शियम की कमी से निपटने में मदद मिल सकती है। आपको रोजाना केल, शलजम, पालक आदि का सेवन करना चाहिए।



तिल के बीज
तिल के बीज

एक चम्मच तिल के बीज में 88 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसमें मैग्नीशियम की मात्रा भी अधिक होती है जिसकी वजह से यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है। यह अनिद्रा के लक्षणों में सुधार कर सकते हैं और मूड को बढ़ा सकते हैं।



टोफू
टोफू

आधा कप फर्म टोफू में 861 मिलीग्राम कैल्शियम (86% डीवी) होता है। यह सूखे सोयाबीन से बना होता है जिसे उबाला जाता है। यह किसी भी भोजन में बहुत सारा प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैल्शियम जोड़ने का एक शानदार तरीका है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/rFTjk5I
via IFTTT