Top Story

देश में आधी लड़कियां Anemia से पीड़ित, डायटीशियन की सलाह शरीर में तेजी से खून बनाने के लिए खाएं ये 5 सस्ती चीजें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस प्पोरी दुनिया की महिलाओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। हर साल इस दिन की अलग-अलग थीम रहती है। इस साल यानी 2022 में महिला दिवस की थीम 'Gender equality today for a sustainable tomorrow' है। चूंकि यह दिन महिलाओं से जुड़ा है इसलिए उनकी सेहत पर बात करना तो बनता है। इस लेख में महिलाओं में खून की कमी की समस्या और उससे निपटने के उपायों के बारे में चर्चा करेंगे।एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 15 वर्ष से कम उम्र की लगभग 46 प्रतिशत बालिकाएं एनीमिक (Anaemic) हैं। जनवरी 2015 से नवंबर 2021 तक लिए गए हीमोग्लोबिन के नमूनों के आंकड़ों के आधार पर एक डेटा एनालिटिक्स रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्ष से कम उम्र की 46% लड़कियां एनीमिक थीं। एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने सात वर्षों के दौरान कुल 8,57,003 लड़कियों के नमूनों की जांच की। जांच किए गए नमूनों में से 13% से अधिक गंभीर रूप से एनीमिक पाए गए। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ( NFHS) के अनुसार, भारत में लगभग 55% महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हर दूसरी महिला एनीमिक है और हर पांच में से एक महिला की मौत का कारण सीधे तौर पर एनीमिया है। न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रही हैं जिनके सेवन से आप खून की कमी को पूरा करके एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से बच सकती हैं।(फोटो साभार: istock by getty images)

Iron rich foods for anemia: आंकड़ों के मुताबिक, हर दूसरी महिला एनीमिक है और हर पांच में से एक महिला की मौत का कारण सीधे तौर पर एनीमिया है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, आसानी से और सस्ते में उपलब्ध कुछ चीजों का रोजाना सेवन करने से आप खून की कमी को पूरा करके एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से बच सकती हैं।


Women's Day: देश में आधी लड़कियां Anemia से पीड़ित, डायटीशियन की सलाह- शरीर में तेजी से खून बनाने के लिए खाएं ये 5 सस्ती चीजें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)

हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस प्पोरी दुनिया की महिलाओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। हर साल इस दिन की अलग-अलग थीम रहती है। इस साल यानी 2022 में महिला दिवस की थीम

'Gender equality today for a sustainable tomorrow'

है। चूंकि यह दिन महिलाओं से जुड़ा है इसलिए उनकी सेहत पर बात करना तो बनता है। इस लेख में महिलाओं में खून की कमी की समस्या और उससे निपटने के उपायों के बारे में चर्चा करेंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार

, भारत में 15 वर्ष से कम उम्र की लगभग 46 प्रतिशत बालिकाएं एनीमिक (Anaemic) हैं। जनवरी 2015 से नवंबर 2021 तक लिए गए हीमोग्लोबिन के नमूनों के आंकड़ों के आधार पर एक डेटा एनालिटिक्स रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्ष से कम उम्र की 46% लड़कियां एनीमिक थीं। एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने सात वर्षों के दौरान कुल 8,57,003 लड़कियों के नमूनों की जांच की। जांच किए गए नमूनों में से 13% से अधिक गंभीर रूप से एनीमिक पाए गए।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ( NFHS) के अनुसार

, भारत में लगभग 55% महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हर दूसरी महिला एनीमिक है और हर पांच में से एक महिला की मौत का कारण सीधे तौर पर एनीमिया है।

न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा

आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रही हैं जिनके सेवन से आप खून की कमी को पूरा करके एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से बच सकती हैं।

(फोटो साभार: istock by getty images)



पालक
पालक

पालक वास्तव में आपकी मांसपेशियों और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अद्भुत काम करता है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है और इसे सब्जी के रूप में सप्ताह में दो बार सेवन करना या अन्य रूपों में इसका सेवन करना आयरन का अच्छा स्रोत साबित हो सकता है।



भीगी हुई किशमिश
भीगी हुई किशमिश

अधिकांश सूखे मेवे आयरन के अच्छे स्रोत होते हैं। किशमिश में विशेष रूप से कॉपर, आयरन और विटामिन पाए जाते हैं, जो रक्त कोशिका निर्माण के लिए जरूरी होते हैं। आठ से दस किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर अगले दिन खाने से खून के एकमी से बचने में मदद मिल सकती है।



गुड़
गुड़

आप रोजाना गुड़ का एक छोटा टुकड़ा खाने में शामिल करके खून की कमी को पूरा कर सकती हैं। गुड़ आयरन के एक बेहतर स्रोत है। सबसे बड़ी बात कि यह सफेद चीनी का सबसे बढ़िया विकल्प है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।



आंवला
आंवला

आंवला को एक सुपर फूड कहा जाता है क्योंकि यह विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसका अचार, कैंडी या मुरब्बा सहित विभिन्न रूपों में सेवन किया जा सकता है। आंवले को उबाल कर कच्चा भी खाया जा सकता है।



लोबिया
लोबिया

लोबिया एक तरह की दाल है जोकि आयरन से भरपूर होता है। एक कटोरी लोबिया में कम से कम 26-29% आयरन मिल सकता है। इसलिए इसे नियमित रूप से अपने खाने में इसे शामिल करके आयरन की कमी से बचा जा सकता है। आप इसे भिगोकर सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/0DQy86R
via IFTTT