Top Story

भारतीय डिप्‍लोमैट मुकुल आर्य कौन थे जिनकी फिलिस्‍तीन में मौत हुई?

Mukul Arya death News: फिलिस्‍तीन में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य (Mukul Arya death) की अचानक मौत की खबर से देश सकते में है। मुकुल आर्य रामल्‍ला स्थित दूतावास में मृत मिले। विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने उनके असमय निधन पर शोक जाहिर किया है। मुकुल आर्य विदेश मंत्रालय में डिप्लोमैट थे। आर्य पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल और काबुल और मॉस्को में भारत के दूतावासों में सेवा दे चुके थे। इसके अलावा उन्‍होंने दिल्ली में मंत्रालय में भी सेवाएं दी थीं। मुकुल आर्य दिल्‍ली में पले-बढ़े थे। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से उन्‍होंने 2005-2007 में इकनॉमिक्‍स में एमए किया। दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने ग्रेजुएशन किया था। 2008 में वह भारतीय विदेश सेवा से जुड़ गए। आर्य की गिनती बेहद होनहार अफसरों में की जाती थी। भारतीय विदेश सेवा से जुड़ने के बाद भी आर्य की पढ़ाई लिखाई में दिलचस्‍पी बनी हुई थी। 2019-2020 में मुकुल ने ली कुआन यू स्‍कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी से मास्‍टर्स इन पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन किया था। 2017 से 2019 के बीच मुकुल आर्य ने विदेश मंत्रालय के इकनॉमिक डिप्‍लोमेसी डिवीजन में सेवाएं दीं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनकी असमय मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्‍होंने ट्वीट शेयर कर बताया कि मुकुल आर्य के गुजर जाने की खबर से उनको झटका लगा। वह युवा और बेहद प्रतिभावान ऑफिसर थे जिन्‍हें बहुत कुछ देखना बचा था। जयशंकर ने आर्य के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।


from https://ift.tt/ioCnQHD https://ift.tt/cO1pTtR