Top Story

खाने की थाली पर रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच, भारत में अभी और बढ़ेगी महंगाई

पिछले एक साल में देखा गया है कि महंगाई पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है, खासकर खाद्य पदार्थों की। इसके कई कारण हैं। मुख्य तो यही कि महामारी के चलते दुनिया भर में होने वाली सप्लाई में रुकावट आई है। लॉकडाउन लगे हैं, आने-जाने पर रोक लगाई गई। इसके साथ-साथ ईंधन के दाम भी बढ़े हैं। भारत में भी तेल के दाम के साथ बाकी महंगाई बढ़ रही है। रूस और यूक्रेन में जो युद्ध चल रहा है, उसके चलते आने वाले दिनों में मुद्रास्फीति के और बढ़ने की आशंका है। रूस दुनिया में तेल सप्लाई करने वाला दूसरा बड़ा देश है। उसका जो तेल यूरोप की तरफ जाता है, वह यूक्रेन से गुजरता है। जब तक इन दोनों देशों के बीच झगड़ा चलेगा, हम देखेंगे कि तेल के दाम भी बढ़ेंगे। और तेल के दामों के साथ खाद्य पदार्थों का भी दाम बढ़ता है।

from https://ift.tt/ltrKdaD https://ift.tt/3wQ0ul1