Top Story

बाजार से कभी न खरीदें हरे रंग का आलू, हो सकता है जहरीला, एक्‍सपर्ट ने बताया खाएं या नहीं

वास्तव में अगर खाना पकाना एक कला है, तो सामग्री को समझना शुद्ध विज्ञान है। हर सामग्री के पीछे उसका स्वाद तो महत्वपूर्ण होता ही है, लेकिन वह ऐसी क्यों हैं, इसके पीछे की साइंस आपको जरूर जाननी चाहिए। अब आलू को ही देख लीजिए। यह एक बहुमुखी भोजन है, जिसे किसी भी सब्जी के साथ मिला दिया जाए, तो अच्छा कॉम्बिनेशन बन जाता है। इसके अलावा लोग इसे साइड डिश के रूप में पका लेते हैं या सूप और पुलाव में इसका उपयोग करते हैं। यहां तक की कोई भी सब्जी बिना आलू के अच्छी नहीं लगती। आपमें से कई लोग बाजार से आलू तो खरीदते ही होंगे। आप क्या करते हैं जब आलू पर आपको हरे धब्बे दिखाई देते हैं। क्या आप उन्हें अलग कर देते हैं या फिर ज्यादा सोचते नहीं हैं और खरीद लेते हैं। खैर, ये व्यक्ति -व्यक्ति पर निर्भर करता है। लेकिन आलू के हरा होने के पीछे कोई न कोई वजह तो जरूर है, जिसे हमें जानना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो हरे आलू जहरीले यौगिक के उच्च स्तर का संकेत दे सकते हैं। यहां हम बताते हैं कि आलू हरे क्यों हो जाते हैं और क्या ये खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/hJxoBgi
via IFTTT