Top Story

Periods से जुड़े ये 5 सवाल अपनी सहेली तक से पूछने में शर्माती हैं लडकियां, Gynecologist से जानिए इनका जवाब

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के मान-सम्मान का दिन होता है। इस साल यानी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'Gender equality today for a sustainable tomorrow' है। इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य लैंगिक समानता का संदेश फैलाना, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाना और भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में काम करना है। इस खास अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर बात होनी भी बहुत जरूरी है। अगर भारत की बात करें, तो यहां आधी से ज्यादा लड़कियां और महिलाएं खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रही हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ( NFHS) का मानना है कि देश में हर दूसरी महिला एनीमिया से पीड़ित है और इसकी वजह से हर पांच में से एक महिला की मौत हो जाती है। इसी तरह पीरियड्स (Periods) भी महिलाओं की सेहत से जुड़ा सबसे बड़ी समस्या है। जाहिर है महिलाओं को हर महीने इसका सामना करना पड़ता है। इसमें कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिन्हें लेकर लड़कियां किसी से खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। गूगल (Google) पर पीरियड्स से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब हर लड़की जानना चाहती है। कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब रेड क्रॉस हॉस्पिटल में गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर रेखा सरीन दे रही हैं।

Periods related problems: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स (Periods) का सामना करना पड़ता है। इसमें कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिन्हें लेकर लड़कियां किसी से खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। गूगल (Google) पर पीरियड्स से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब हर लड़की जानना चाहती है।


Women's Day: Periods से जुड़े ये 5 सवाल अपनी सहेली तक से पूछने में शर्माती हैं लड़कियां, Gynecologist से जानिए इनका जवाब

हर साल 8 मार्च को

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)

के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के मान-सम्मान का दिन होता है। इस साल यानी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम

'Gender equality today for a sustainable tomorrow'

है। इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य लैंगिक समानता का संदेश फैलाना, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाना और भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में काम करना है।

इस खास अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर बात होनी भी बहुत जरूरी है। अगर भारत की बात करें, तो यहां आधी से ज्यादा लड़कियां और महिलाएं खून की कमी (

एनीमिया

) से जूझ रही हैं।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ( NFHS)

का मानना है कि देश में हर दूसरी महिला एनीमिया से पीड़ित है और इसकी वजह से हर पांच में से एक महिला की मौत हो जाती है।

इसी तरह

पीरियड्स (Periods)

भी महिलाओं की सेहत से जुड़ा सबसे बड़ी समस्या है। जाहिर है महिलाओं को हर महीने इसका सामना करना पड़ता है। इसमें कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिन्हें लेकर लड़कियां किसी से खुलकर बात नहीं कर पाती हैं।

गूगल (Google)

पर पीरियड्स से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब हर लड़की जानना चाहती है। कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब रे

ड क्रॉस हॉस्पिटल में गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर रेखा सरीन

दे रही हैं।



क्या टैम्पोन सुरक्षित है (Is wearing a tampon totally safe)
क्या टैम्पोन सुरक्षित है (Is wearing a tampon totally safe)

डॉक्टर के अनुसार

, सही तरीके से टैम्पोन पहनना सुरक्षित है। आपको टैम्पोन को आठ घंटे से अधिक समय तक नहीं छोड़ना चाहिए। आठ घंटे के बाद योनि में संक्रमण या जलन होने का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा देर तक इसे छोड़ने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन 'टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम' (TSS) का खतरा पैदा हो सकता है, जिससे मौत का जोखिम भी बढ़ सकता है।



पैड कब बदलना चाहिए (How often should you change your pad)
पैड कब बदलना चाहिए (How often should you change your pad)

आपको अपना पैड कितनी बार बदलना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका मासिक धर्म प्रवाह कितना भारी है। यह हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकता है। सामान्य तौर पर आपको अपना पैड

हर 4-8 घंटे में बदलना चाहिए

या अगर वह भीगा हुआ है तो उससे पहले बदलना चाहिए।



क्रैम्प के लिए फूड (foods aid period cramps)
क्रैम्प के लिए फूड (foods aid period cramps)

पीरियड्स क्रैम्प आपके हार्मोन, विशेष रूप से प्रोस्टाग्लैंडीन में बदलाव के जवाब में आपके गर्भ के संकुचन के कारण होती है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ओमेगा-3 फैट और ताजे फल-सब्जियां और खूब सारा पानी पीकर ऐंठन के लक्षणों को कम किया जा सकता है।



हीट पैड काम करता है (Does heat help with period pain)
हीट पैड काम करता है (Does heat help with period pain)

हीट पैड या गर्म पानी की बोतल लगाने से पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि इनका इस्तेमाल बहुत लंबे समय तक न करें क्योंकि इससे त्वचा पर असर पड़ सकता है।



पीरियड्स में चटपटा खाने की इच्छा क्यों होती है?
पीरियड्स में चटपटा खाने की इच्छा क्यों होती है?

आपके पीरियड्स के दौरान आपके हार्मोन लेवल में बदलाव के कारण आपको कार्बोहाइड्रेट और शुगर से भरपूर चीजों को खाने का मन कर सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि इन खाद्य पदार्थों को खाने से आपके शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होता है, जो आपको खुश महसूस करने में मदद करता है।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/L73vAxa
via IFTTT