Top Story

योग से हटकर स्लिम फिगर के लिए ये देसी चीजें खाती हैं Shilpa Shetty, फैंस को दिखाई कलरफुल थाली



शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने उम्र बढ़ने के साथ अपने खूबसूरत लुक को बरकरार रखा है। फैशनेबल शिल्पा को सुडौल फिगर, बेदाग त्वचा, पतली कमर, चमकदार बाल और तेजस्वी शरीर सभी के लिए जाना जाता है। शिल्पा के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चहाने वाले हैं और उनकी जैसी फिटनेस पाना चाहते हैं।बोल्ड और खूबसूरत शिल्पा अपने योगासन मंत्र के लिए फेमस हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सबसे हॉट बॉडी में से एक होने का एक बड़ा श्रेय योग के प्रति उनके प्रेम को जाता है। उन्होंने योगासन और प्राणायाम के सैकड़ों ऑडियो-वीडियो शेयर किये हुए हैं जिनमें उन्होंने खूबसूरती से बताया है कि योग का सही तरीके क्या हैं और किअसे अभ्यास किया जाना चाहिए। शिल्पा शेट्टी योग से हटकर डाइट का खास ध्यान रखती हैं। वो संतुलित आहार खाना पसंद करती है और खुद को फिट, पतला और स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन पसंद करती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें कई तरह की कलरफुल चीजें शामिल हैं। इसमें वो सभी देसी चीजें हैं, जो टेस्टी और हेल्दी होने के साथ आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं।(फोटो साभार: Instagram)

Shilpa Shetty diet plan: शिल्पा शेट्टी योग से हटकर डाइट का खास ध्यान रखती हैं। वो संतुलित आहार खाना पसंद करती है और खुद को फिट, पतला और स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन पसंद करती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें कई तरह की कलरफुल चीजें शामिल हैं।


योग से हटकर स्लिम फिगर के लिए ये देसी चीजें खाती हैं Shilpa Shetty, फैंस को दिखाई कलरफुल थाली

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने उम्र बढ़ने के साथ अपने खूबसूरत लुक को बरकरार रखा है। फैशनेबल शिल्पा को सुडौल फिगर, बेदाग त्वचा, पतली कमर, चमकदार बाल और तेजस्वी शरीर सभी के लिए जाना जाता है। शिल्पा के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चहाने वाले हैं और उनकी जैसी फिटनेस पाना चाहते हैं।

बोल्ड और खूबसूरत शिल्पा अपने योगासन मंत्र के लिए फेमस हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सबसे हॉट बॉडी में से एक होने का एक बड़ा श्रेय योग के प्रति उनके प्रेम को जाता है। उन्होंने

योगासन

और प्राणायाम के सैकड़ों ऑडियो-वीडियो शेयर किये हुए हैं जिनमें उन्होंने खूबसूरती से बताया है कि योग का सही तरीके क्या हैं और किअसे अभ्यास किया जाना चाहिए।

शिल्पा शेट्टी योग

से हटकर डाइट का खास ध्यान रखती हैं। वो संतुलित आहार खाना पसंद करती है और खुद को फिट, पतला और स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन पसंद करती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें कई तरह की कलरफुल चीजें शामिल हैं। इसमें वो सभी देसी चीजें हैं, जो टेस्टी और हेल्दी होने के साथ आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं।

(फोटो साभार: Instagram)



क्या है शिल्पा की थाली में
क्या है शिल्पा की थाली में

शिल्पा ने जिस खाने की थाली की फोटो शेयर की है, उसमें छोले, गोभी-गाजर की सब्जी, चुकंदर-प्याज का सलाद, रोटी और एक पीले रंग की सब्जी है। रोटी पर घी लगा है और बाकी सभी चीजें काफी पौष्टिक लग रही हैं। उन्होंने लिखा 'अपने खाने की थाली को कलरफुल रंगों से भरे, क्योंकि जो आंखों को पसंद होता है, वो शरीर को भी पसंद होता है।



पोषक तत्वों का खजाना है गोभी-गाजर
पोषक तत्वों का खजाना है गोभी-गाजर

शिल्पा की थाली को देखते हुए लगता है कि वो डाइट के मामले बेहद सतर्क हैं और ज्यादातर सब्जियों का सेवन करती हैं। उनकी थाली में मौजूद गाजर, गोभी, चुकंदर और कच्ची प्याज में वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। वजन कम करने वालों के लिए इस तरह की कलरफुल थाली बेहतर साबित हो सकती है।



कलरफुल चीजें खाना क्यों जरूरी है?
कलरफुल चीजें खाना क्यों जरूरी है?

रंगीन खाने की चीजें फाबर और पानी का भंडार होती हैं। इनके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ और मजबूत रहता है. रंगीन फल-सब्जियों में लाइकोपिन जैसे तत्व होते हैं, जो दिमाग, दिल, आंखों के लिये स्वस्थ होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा यह कैल्शियम , मैग्नीयिायम, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/5CWKPie
via IFTTT