5 तरह के लोगों के लिए खतरनाक है दाल का ज्यादा सेवन, सेहत का हो सकता है 'बेड़ा गर्क'
भारत में दाल का सेवन बड़े स्तर पर किया जाता है। यहां हर घर में दोपहर और रात के खाने नियमित रूप से दाल बनती है। दाल एक ऐसा भोजन है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का भंडार भी है। दाल कई तरह की होती है और सभी तरह की दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं।अगर बात करें दाल खाने के फायदे की, तो ऐसा माना जाता है कि विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर दाल का सेवन शरीर में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।वैसे तो दाल कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन कई बार सेहतमंद चीजें भी अगर ज्यादा मात्रा में ली जाएं, तो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। दाल के मामले भी यह नियम लागू होता है। दाल के अधिक सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है, जिसमें पेट की समस्या होना आम बात है। चलिए जानते हैं कि अधिक दाल खाने से आपको किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/tne0kmJ
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/tne0kmJ
via IFTTT