Top Story

सफेद पानी की परेशानी को ठीक करने के लिए 5 रामबाण उपाय

सफेद पानी (White Discharge) आने की समस्या लगभग हर वयस्क महिलाओं को रहती है। हालांकि वजाइनल डिसचार्ज की न्यूनतम मात्रा शरीर के लिए जरूरी होता है। यह प्रजनन प्रणाली के लिए हाउसकीपिंग का कार्य करता है। योनि और गर्भाशय ग्रीवा के अंदर ग्रंथियों द्वारा बनाया गया यह द्रव मृत कोशिकाओं और बैक्टीरिया को दूर ले जाता है। यह योनि को साफ रखता है और संक्रमण को रोकने में मदद करता है।WebMd के अनुसार, ज्यादातर समय, वजाइनल डिसचार्ज पूरी तरह से सामान्य होता है। मात्रा भिन्न हो सकती है, जैसे गंध और रंग (जो स्पष्ट से दूधिया सफेद हो सकता है), आपके मासिक धर्म के समय पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, जब आप ओवुलेट कर रही हों, स्तनपान करा रही हों, या यौन उत्तेजना के दौरान ज्यादा मात्रा में सफेद पानी निकलता है। वहीं, जब आप गर्भवती होंने और हाइजीन का ध्यान न रखने पर इसकी गंध अलग हो सकती है।सफेद पानी आना कब बन जाती है परेशानी? नोर्मल वजाइनल डिसचार्ज दिखने में स्पष्ट या सफेद होता है। इसकी गंध खराब नहीं होती है, और आपके मासिक धर्म (Periods) के दौरान इसकी मोटाई बदल सकती है। इसके अलावा इसकी मात्रा में वृद्धि, तेज गंध और इसके रंग का बदलना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में आपको इसे रोकने उपायों के बारे में सोचने की आवश्यकता होती है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/OEyTYaR
via IFTTT