Top Story

गर्मी में घातक हो सकता है अस्थमा, सांस की नली-फेफड़ों को आराम देंगे Dr. के 10 उपाय

मौसमी अस्थमा एक तरह का एलर्जिक अस्थमा होता है, जिसमें अस्थमा के लक्षण कुछ एलर्जन की वजह से बढ़ जाते हैं। ये एलर्जन मुख्यतः बदलते मौसम में सामने आते हैं। इन मौसमी एलर्जन में मॉनसून और अत्यधिक आर्द्रता वाले मौसम में तापमान का बदलना, गर्मियों में धूप के कारण बढ़ा हुआ प्रदूषण या ठंडी और रूखी हवा शामिल हैं, जो सांस की नली को ड्राई कर उसमें जलन पैदा कर सकती है। अस्थमा पीड़ितों पर बदलते मौसम का क्या असर होता है? नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सपना ठाकुर राणा के अनुसार, जब मौसम में परिवर्तन होता है तो ये एलर्जन उत्पन्न होते हैं, और वातावरण में उनकी संख्या बढ़ जाती है, जिसके कारण हमारे शरीर को उनके लिए ढलना पड़ता है। लेकिन अस्थमा पीड़ितों की स्थिति इससे बिगड़ सकती है, और उन्हें सांस लेना मुश्किल हो सकता है। डॉक्टर बता रही हैं कि मौसमी अस्थमा के होता है, इसके क्या लक्षण हैं और इससे बचने के लिए आप क्या कदम उठा सकते हैं।

from Health News (हेल्थ न्यूज़), Weight Loss Tips, Health Tips, Fitness Tips and Ayurveda Remedies with Navbharat Times https://ift.tt/eNocDOs
via IFTTT