Top Story

Shivpuri News: सड़क पर अचानक दिखाई दिया 6 फीट का मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप

Shivpuri News Today Live: मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण शिवपुरी जिले में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचा। फिलहाल वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर छोड़ दिया है। शिवपुरी जिले में दो दिनों से बारिश हो रही है।

गुरुवार को फिजिकल कॉलेज के पास एक 6 फीट का मगरमच्छ निकल आया। मगरमच्छ के निकल आने से फिजिकल क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले लोगों ने मगरमच्छ की सूचना पुलिस और वन विभाग के अमले को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे पकड़ा।

दरअसल, फिजिकल थाना क्षेत्र के फिजिकल कॉलेज के पास नाली में करीब 6 फीट का मगरमच्छ निकला। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए हो गए। जैसे ही मगरमच्छ की खबर आसपास की कॉलोनियों में पहुंची तो लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। लोगों की भीड़ के जुटने की सूचना मिलते ही मौके पर फिजिकल थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला।

शिवपुरी शहर के पास में ही माधव राष्ट्रीय उद्यान की सीमा लगी हुई है। इस राष्ट्रीय उद्यान में सांख्यसागर झील है। जिसमें बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इस झील में करीब 200 से ज्यादा मगरमच्छ हैं। इस सांख्यसागर झील से शिवपुरी शहर के नाले लगे हुए हैं। इन्हीं नालों के सहारे मगरमच्छ शहर में घुस आते हैं। पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि लगातार शिवपुरी शहर की रिहायशी बस्तियों में मगरमच्छ निकल रहे हैं। सांख्यसागर झील झील में लगातार बढ़ती मगरमच्छों की संख्या भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

from https://ift.tt/2cRZI96 MP News in Hindi, मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh News, MP Samachar, MP News Today