Chhindwara News: शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ में कई लोग घायल

Chhindwara News मोहखेड़। विकासखंड मोहखेड़ मुख्यालय में एक शव यात्रा में मधुमक्खियों ने आक्रमण कर दिया जिससे वहीं भगदड़ मच गई। जानकारी के मुताबिक बाजार चौक में रहने वाले राजू सोनी (55) का गुरुवार को निधन हो गया था। दूसरे दिन शुक्रवार को 11 बजे उनके निज निवास से शवयात्रा निकाली गयी। मोक्षधाम समीपस्थ पहुंचने के पूर्व शव को जमीन पर रखने के बाद अचानक मधुमक्खियों ने शव यात्र में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से बचने वहां भगदड़ मच गई।
दो लोग बुरी तरह घायल
जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में नागपुर के दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि और भी आधा सैंकडा लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए हैं। मधुमक्खी के हमले से बचने कई तलाब व खेतो में बने टांके मे जाकर डूबे कोई कहीं इधर-उधर भागते नजर आये। इससे पहले भी इलाके में मधुमक्खियों के हमले कई मामले सामने आए हैं जिसमें कहीं लोगों को जान भी गवाना पड़ा है।