अपनी सारी संपत्ति अपने बच्चों को नहीं देंगे, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, जानिए वजह
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। हाल ही में बिल गेट्स ने खुलासा किया है कि वो अपनी संपत्ति अपने बच्चों को नहीं देंगे। इसे लेकर बिल गेट्स ने जो कारण बताया है, उसे सुनकर पेरेंट्स काफी हैरान हो सकते हैं। अगर आप भी पेरेंट हैं और अपने बच्चे के लिए संपत्ति जोड़ रहे हैं, तो बिल गेट्स की बताई बात आपके भी बहुत काम आ सकती है।
बिल गेट्स ने बच्चों को अपनी करोड़ों की संपत्ति देने को लेकर क्या कहा और इससे मां-बाप को क्या सीखने को मिलता है।
एक पोडकास्ट पर दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स ने बताया कि वो अपनी संपत्ति का सिर्फ 1 प्रतिशत हिस्सा ही अपने बच्चों को देंगे। उनके इस फैसले को जानकर हर कोई हैरान है। बिल के तीन बच्चे हैं और वो अपनी अचूक संपत्ति को अपने बच्चों में बांटना नहीं चाहते हैं, आइए जानते हैं की वे ऐसा क्यों करना चाहते हैं?
बच्चों को संपत्ति क्यों नहीं देना चाहते हैं बिल गेट्स, लेकिन क्यों
इस पोडकास्ट पर बिल ने बताया कि वो नहीं चाहते कि उनके बच्चे इस असाधारण लक और संपत्ति की छाया में रहें। वो चाहते हैं कि उनके बच्चे अपने दम पर कुछ करें और अपनी पहचान खुद बनाएं। इसे सुनकर हर मां-बाप हैरान तो होंगे लेकिन वो भी इस पर सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
बिल बिल गेट्स ने बताया कि वो अपनी संपत्ति को अपने बच्चों में बांटने के बजाय अपनी फाउंडेशन के जरिए जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम कर सकते हैं। यहाँ पर समझने वलिव बात ये है कि भले ही बिल के बच्चों को उनकी कुल संपत्ति का 1 पर्सेंट मिले, लेकिन तब भी वो दुनिया की सबसे अमीर 1 पर्सेंट की आबादी में शुमार होंगे। क्योंकि बिल गेट्स बेसुमार संपत्ति के मालिक हैं।
हालांकि, बिल गेट्स की सोच सच में सराहनीय है क्योंकि इससे बच्चों में 'सब कुछ पहले से मिलने' की भावना नहीं आती है। बच्चे अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए प्रेरित रहते हैं और वो खुद अपने करियर में कुछ करना चाहते हैं। उनके अंदर अपनी मेहनत से कुछ कमाने और बनाने का जज्बा रहता है। आप अपने बच्चे को संपत्ति देने के बजाय ऐसे संस्कार और स्किल्स दें जिससे उसे अपनी पहचान बनाने में मदद मिले।